न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन —
✍🏻 विजय दुबे
तेजीबाजार-(जौनपुर)–
स्थानीय कंपोजिट विद्यालय बहाउद्दीनपुर के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे चितौड़ी न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय और जूनियर के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता आरंभ होने से पूर्व सर्वप्रथम उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों को माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत अभिनंदन किया तत्पश्चात ए.बी.एस.ए. उदयभान कुशवाहा के द्वारा फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया इसके बाद एन.पी.आर.सी.शैलेंद्र कुमार सिंह,प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, प्रदीप सिंह बागी एवं आशीष कुमार मौर्या की देखरेख में कबड्डी, ऊंची कूद, दौड़ आदि खेलों में बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के अंत में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों में पुरस्कार का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर कमलाकर मिश्रा, हृदय मिश्रा, अशोक कुमार सिंह क्रीड़ा अधिकारी, राय साहब सिंह, शरद मिश्रा, विजय भारत यादव, जितेंद्र प्रताप यादव, आशीष लोहिया, ध्रुवराज सिंह, रामबहाल सिंह, भानू सिंह, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहें।।