300 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जर्सी का वितरण किया गया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने वर्ष 2017 में किया था रोटी बैंक का शुभारम्भ।

कुरुक्षेत्र :- हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा रोटी बैंक के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के दिशानिर्देशों से आज प्रात: मथाना के विभिन्न तीन भट्ठों पर जरूरतमंद बच्चों को 300 से अधिक जर्सियां वितरित की गई। वर्ष 2017 से मधुबन में रोटी बैंक का शुभारम्भ हुआ था जो आज हरियाणा के कई ज़िलों में जरूरतमंदों को भोजन परोस रही है. शाखा के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष शरद ऋतू में साहब के आदेशानुसार गर्म वस्त्र आदि का वितरण किया जाता है। इस वर्ष जाधव साहब के दिशानिर्देशों से बच्चों के लिए जर्सी वितरित करने का निर्देश हुआ था. जर्सी वितरण कार्य में रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान राजकुमारी पंवार, उप प्रधान डॉ. भारतेन्दु हरीश, महासचिव कर्म चंद, अंकेक्षक एवं कोषाध्यक्ष नरेश सैनी, डॉ. ओम प्रकाश सैनी, सचिव पंकज ठकराल आदि ने भाग लिया और अलग अलग तीन स्थानों पर वितरण किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित… टोहाना से वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा बने प्रदेश महासचिव

Tue Jan 4 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हिसार – भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन आश्री ने टोहाना के वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा जी को उनकी प्रधान पद के तौर पर अच्छी कार्यशैली को देखते हुए और प्रदेशाध्यक्ष श्री विजय बजाज जी की सहमति पर […]

You May Like

advertisement