इंटर स्टेट म्यूजिक एवं डांस प्रतियोगिता 2 अगस्त को मैक में : जितेंद्र अरोड़ा

इंटर स्टेट म्यूजिक एवं डांस प्रतियोगिता 2 अगस्त को मैक में : जितेंद्र अरोड़ा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

थानेसर के विधायक सुभाष सुधा करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ।

कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र कुरुक्षेत्र द्वारा पांचवा इंटर स्टेट म्यूजिक एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन 2 अगस्त को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में किया जाएगा। जानकारी देते हुए कला केंद्र के स्थानीय अध्यक्ष एचसी मुंजाल व सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 9 बजे थानेसर के विधायक सुभाष सुधा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से म्यूजिक एंड डांस विभाग की चेयरपर्सन प्रो. शुचिस्मिता शर्मा मौजूद रहेंगी। प्रतियोगिता में जिला भर से विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रतिभागिता करेंगे। जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र से सहारा कंप्रेसिव स्कूल, ग्रीन फील्ड स्कूल, महंत प्रभातपुरी स्कूल, अनुपम शिक्षा निकेतन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गीता मॉडर्न स्कूल पिहोवा सहित कई स्कूलोें के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर जो भी स्कूल विजेता रहेगा वह 8 अगस्त को फरीदबाद वसुंधरा में होने वाले गें्रड फिनाले में भाग लेगा। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 5100, दूसरे स्थान पर 3100 रुपये व तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिता में प्रो. शुचिस्मिता शर्मा व सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र फरीदाबाद के प्रिंसिपल दीपेंद्र कांत बतौर जज निर्णय लेंगे।
जानकारी देते सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के सदस्य जितेंद्र अरोड़ा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला जेल परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Sun Jul 24 , 2022
*जिला जेल परिसर में किया गया वृक्षारोपण जलालाबाद-:पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से जेल अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी ने जिला कारागार में वृक्षारोपण किया उन्होंने कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्र के समान है। प्रत्येक भारतीय को अपने जीवन में वृक्षों को ज्यादा से ज्यादा लगाना चाहिए। यह बहुत ही […]

You May Like

advertisement