कन्नौज: मित्रता करो भगवान से मित्र बनो भगवान के आचार्य अखिलेश द्विवेदी

मित्रता करो भगवान से मित्र बनो भगवान के आचार्य अखिलेश द्विवेदी

हसेरन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मझ पुरवा मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित की कथा का मनमोहक वर्णन किया गया। सरस कथा वाचक आचार्य विमलेश त्रिपाठी ने अपने मुखारविंद से भगवान कृष्ण के बाल सखा सुदामा जी की कथा का वर्णन किया। विश्राम दिवस पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही। उन्होंने कहा मित्र बनना है और मित्र बनाना है भगवान के मित्र बनो भगवान को मित्र बनाओ। इस संसार में मानव का कल्याण भगवान के नाम से ही संभव है। श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर सुदामा चरित्र की कथा का वर्णन किया। सच्चे मित्र का संदेश दिया। सुदामा चरित्र की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। कृष्ण से मिलने पहुंचे बाल सखा सुदामा को द्वार पर द्वारपालों ने रोक लिया। उनकी दशा देख उन्हें महल में प्रवेश करने से रोक दिया। उनके बार-बार कहने पर मेरे बचपन के मित्र कृष्ण कन्हैया से हमें मिला दो। कृष्ण ने अपने बचपन के मित्र को गले लगा लिया। आचार्य द्वारा मित्रता पर प्रकाश डाला गया। काफी संख्या में भक्तों की भारी भीड़ रही। सुदामा चरित्र की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। श्रीमद् भागवत कथा मे बृजपाल सिंह , चरन सिंह, नंदकिशोर वर्मा, महेश चंद्र , शिवकुमार, महेंद्र सिंह ,शिवपाल सिंह, प्रधान सर्वेश शाक्य , रामू, प्रदीप प्रजापति , लज्जाराम , संजय राजपूत , सतीश शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: 3 साल में शुरू हुई नई परंपराएं बड़े सुधार भी, विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पेश किया विधान सभा की उपलब्धियों का ब्योरा

Fri Nov 4 , 2022
3 साल में शुरू हुई नई परंपराएं बड़े सुधार भी, विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पेश किया विधान सभा की उपलब्धियों का ब्योरा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 चंडीगढ़, 4 नवंबर : हरियाणा की 14 वीं विधान सभा के 3 साल के पूरे होने पर शुक्रवार को विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने अपनी उपलब्धियों […]

You May Like

advertisement