![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221105-WA0064.jpg)
प्रत्येक हिंदू के दिलों में बसते है श्रीराम-शुभम त्रिपाठी
✍️
कन्नौज । कस्वा जलालाबाद में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास श्रीराम चरितमानस मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार की रात कलाकारों ने दशरथ प्रतिज्ञा,कैकेई मंथरा संवाद व राम वन गमन लीला का मंचन किया।
रामलीला मंचन का शुभारंभ समाजसेवी शुभम त्रिपाठी ने फीता काटकर भगवान की आरती के साथ किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।भगवान राम भारत की आत्मा है,प्रत्येक हिंदू के दिलों में बसते है। आज के लोग भगवान राम के आदर्शाें से विमुख होते जा रहे है।इस कारण समाज में अपराध बढ़ रहे है।भगवान राम के आदर्श जीवन को लोग अपनी जीवन शैली से जोड़े तो समाज में सुख तथा शांति कायम हो जायेगी। मंचन में दिखाया कि कैकेई कोप भवन में चली जाती हैं और वहां जाकर पूरे भवन को अस्त-व्यस्त कर जमीन पर सो जाती हैं।तब राजा दशरथ कोप भवन में आते हैं और कैकेई से उसकी उदासी का कारण पूछते हैं। कैकेई कहती है जब देवासुर संग्राम में रक्षा की थी तब आपने मुझे दो वर देने की बात कही थी। पहले वचन में भरत का राज्य अभिषेक तथा दूसरे में राम को 14 वर्ष का वनवास दीजिए। यह सुनकर राजा दशरथ बड़े दुखी होकर विलाप करते हैं। कैकेई तुमने यह क्या मांग लिया। भगवान राम माता कौशल्या से वन जाने के लिए आज्ञा लेते हैं। उनके साथ माता सीता और भाई लक्ष्मण भी वन जाने को तैयार हो जाते हैं।यह दृश्य देखकर सभी लोग भावुक हो जाते है।इस दौरान विवेक पाठक,अनिल दुबे,सतेंद्र दुबे,विनय अवस्थी,कुलदीप तिवारी,सुनील श्री वास्तव,शुभम दुबे आदि मौजूद रहे।