कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में मनाया गया कारगिल विजय दिवस।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र में स्थित देश के एकमात्र इनडोर म्यूजियम में दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि।
भारतीय फौज खड़ी है चीन की सीमा पर और थरथर कांपता है पाकिस्तान : जय भगवान सिंगला।
भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की कुचेष्टाओं का हमेशा मुंह तोड़ जवाब दिया है : जयभगवान सिंगला।

कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की विख्यात समाज सेवी संस्था प्रेरणा वृद्धाश्रम में कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य हस्तियों ने विशेष तौर पर कार्यक्रम शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेरणा के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने की। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले सभी अतिथियों ने प्रेरणा में देश के एकमात्र इनडोर म्यूजियम के साथ बने ज्ञात अज्ञात वीरों के शहीदी स्मारक पर श्रद्धा पुष्प अर्पित किए तथा देश वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस के उपरांत कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने शहीदी स्मारक पर पौधारोपण भी किया। डा. विजय दत्त शर्मा ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नही जाता है। उनके बलिदान से देशभक्ति की भावना में उत्साहवर्धन होता है। आम जनता की भावना भी इस कड़ी से जुड़ती है। जय भगवान सिंगला ने कहा कि भारत मां के सैनिक पूरी दुनिया में जांबाज है। जिस तरीके से कारगिल में हमारे जांबाज सैनिकों को धूल चटाई वो काबिले तारीफ है। विपरीत परिस्थितियों में सूझबूझ से काम लेने के लिये हमेशा हमारी सेना नाम सबसे ऊपर आता है।
प्रेरणा संस्थापक जय भगवान सिंगला ने कहा कि जब जनरल वी पी सिंह ने प्रेरणा में इनडोर स्मारक का उद्घाटन किया तो बताया था कि यह पूरे हिंदुस्तान में एक मात्र निजी संस्था है जिसके पास इनडोर शहीद स्मारक है। जो प्रेरणा के लिये गर्व की बात है। भारतीय सैनिकों की वीरता और साहस है कि भारतीय फौज चीन की सीमा पर खड़ी है और पाकिस्तान थरथर कांपता है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की कुचेष्टाओं का हमेशा मुंह तोड़ जवाब दिया है। प्रेरणा प्रधान रेणु खुंगर ने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रेरणा का मान सम्मान को गति मिलती है। हम ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से शहीदों को याद करते रहेंगे। पाकिस्तान की कुचेष्टाओं का भारत ने हमेशा मुंह तोड़ जवाब दिया है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को धूल चटाई है। इस मौके पर राम लाल सिंगला, बी. श्रीवास्तव, बीना शर्मा, सीता देवी, क्षमा गुप्ता, बलविंदर कौर, आशा सिंगला, हरबंस कौर, मधु मल्होत्रा, चंद्र कांत, मुख्त्यार सिंह, जोगिंदर व सुनील कुमार इत्यादि भी मौजूद थे।
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन करते हुए तथा शहीदों की वीरता पर उद्घोष करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवरात्रि के पावन पर्व पर आयुष विभाग कुरूक्षेत्र ने कावडिय़ों के लिए लगाया विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

Tue Jul 26 , 2022
शिवरात्रि के पावन पर्व पर आयुष विभाग कुरूक्षेत्र ने कावडिय़ों के लिए लगाया विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 आयुष विभाग कुरुक्षेत्र श्रावण मास में कावड़ियों की व विशेष पर्वों पर आमजन की सेवा भाव से करता है नि:शुल्क चिकित्सा सेवा। कुरुक्षेत्र 26 […]

You May Like

advertisement