Uncategorized
प्रशिक्षण महा अभियान में कवि सम्मेलन आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : भा ज पा मंडल प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत फरीदापुर सद्भावना मंडप सभागार में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें ऋषि कुमार शर्मा च्यवन, कमलकांत तिवारी, मिलन कुमार मिलन, राजीव गोस्वामी एवं किरण प्रजापति आदि कवि कवयित्रियों ने अपने श्रृंगार ओज,हास्य एवं समसामयिक कविताओं के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया गया। उपस्थित श्रोताओं द्वारा अपनी तालियों से सभागार को देर तक गुंजायमान किया जाता रहा।
कार्यक्रम में वीर सिंह पाल पूर्व जिला अध्यक्ष, मुकेश शर्मा सदस्य जिला पंचायत एवं गौरव मिश्रा मंडल अध्यक्ष आदि के अतिरिक्त अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल और सुंदर संचालन ओज के सशक्त हस्ताक्षर कमलकांत तिवारी द्वारा किया गया।




