Uncategorized

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे – पवन सिंह

Oplus_131072

हरिऔध कला भवन में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न

आजमगढ़।
नीरज एकेडमी जूनियर हाई स्कूल, हथिया, Azamgarh द्वारा वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं आनंदमय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। विशेष आकर्षण के रूप में पिरामिड कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषु यादव जी (महाप्रधान) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के संचालक श्री शुभम मौर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे विद्यालय परिवार ने अत्यंत मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया। कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें सभी की उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही।
उन्होंने विशेष रूप से वंदना मैम, शिवानी मैम, रंजना मैम, वैष्णवी मैम, प्रीति मैम, जूबिया मैम, तासिम सर तथा सरिता मैम के योगदान की सराहना की, जिनकी सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम के सफल संयोजन में अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
विद्यालय के प्रबंधक श्री पवन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन में उन्हें अत्यंत उत्साह और आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel