कोविड टीकाकरण अभियान , संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण जरूरी, तीन दिनों में 30,770 किशोरों को लगा सुरक्षा का टीका

जांजगीर-चांपा, 07 जनवरी, 2021/ संक्रमण को रोकने के लिए सुरक्षा का टीकाकरण बहुत ही जरूरी है। टीकाकरण होने से लोग संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति नहीं आती है। ऐसे हितग्राही जिन्होंने अभी तक कोविड का दूसरा डोज नहीं लगाया है, उन्हें निर्धारित अंतराल में दूसरा डोज जरूर लगवाना चाहिए।
      कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों के टीकाकरण के लिए सभी स्कूलों में टीकाकरण शिविर लगाने के निर्देश दिये हैं। जिले में गत तीन दिनों में 30,770 किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण सत्र सतत जारी रहेगा। इन शिविरों में अन्य हितग्राहियों को प्रथम और द्वितीय डोज का टीका भी लगाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान भी जारी है। विशेषज्ञों के द्वारा प्रमाणित होने के बाद ही टीकाकरण के लिए अनुमति दी गई है। कोविड टीका का कोई शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों को अब स्वयं के बारदानें में धान लाने की जरूरत नहीं - कलेक्टर, 14,803 गठान बारदानों की आवश्यकता के विरुद्ध समितियों में 15,469 गठान बारदानें उपलब्ध

Fri Jan 7 , 2022
 जांजगीर-चांपा, 07 जनवरी, 2022/  जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने अब अपने स्वयं के बारदानों में धान खरीदी केन्द्र तक लाने की समस्या से निजात मिल गई है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले की सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में बारदानें उपलब्ध करा […]

You May Like

advertisement