अधिकारियों की लापरवाही से प्रभावित ही रही है पेयजल सप्लाई व्यवस्था : कुलवंत शर्मा

अधिकारियों की लापरवाही से प्रभावित ही रही है पेयजल सप्लाई व्यवस्था : कुलवंत शर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक।

कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल की ब्रांच जन स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में जल घर बिरला मंदिर पर हुई बैठक का संचालन ब्रांच सचिव कुलदीप सैनी ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ट्रम अप्वाइंटी कर्मचारी वित्त विभाग से स्वीकृत पदों पर वर्ष 2006 से कार्यरत हैं। उन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर जबरदस्ती डाल रहे हैं। जबकि कर्मचारियों के लिखित में विरोध करने के बावजूद भी उन को विभाग के पोर्टल से हटाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। जिसका विभाग में कार्यरत यूनियन जोरदार तरीके से विरोध कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने कहा कि विभाग के ए.सी.एस. व प्रमुख अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा भी टर्म अप्वाइंटी को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल में ना डालने बारे मुख्य सचिव हरियाणा सरकार चंडीगढ़ को भी लिखा जा चुका है। यूनियन हरियाणा सरकार से मांग करती है की टर्म अप्वाइंटी कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर ना डाला जाए और इन की 16 वर्षों की सेवा को देखते हुए नियमित किया जाए।
बैठक में ब्रांच चेयरमैन राजेश सैनी व वरिष्ठ उप प्रधान राम रतन शर्मा ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग उपमंडल नंबर 1 कुरुक्षेत्र में कार्यरत एस.डी.ओ. व कनिष्ठ अभियंता कर्मचारियों की मांगों के बारे टालमटोल की नीति अपनाए हुए हैं। यह अधिकारी ना तो जलघर पर जाकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनते हैं और न ही पब्लिक की।
कनिष्ठ अभियंता ऋषिपाल तो अपने हेड क्वार्टर पर न रहकर कुरुक्षेत्र से 50-60 किलोमीटर दूर अपने आवास पर रहता है। जिसके बारे में यूनियन के पदाधिकारी कई दफा उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं। जब शहर में वाटर सप्लाई का समय होता है तो यह जेई कुरुक्षेत्र से बाहर होता है और अगर कोई कर्मचारी इसको सप्लाई से संबंधित कोई भी समस्या के बारे में अवगत करवाना चाहता है तो यह यह फोन ही नहीं उठाता है। शहर के जल घरों पर बिजली के उपकरण समय पर ठीक नहीं किए जाते हैं। जिस कारण वाटर सप्लाई सुचारू रूप से नहीं चल पाती है। जनता पानी की ठीक न होने की वजह से परेशान है। संगठन ने 24 सूत्रीय मांग पत्र उपमंडल अभियंता को दे कर समाधान करने बारे लिखा गया है। अगर 19 जुलाई तक उपमंडल अभियंता कर्मचारियों की मांगों को बातचीत द्वारा हल नहीं करता है तो 20 जुलाई को उपमंडल नंबर-1 कुरुक्षेत्र के कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सिंचाई विभाग,पीडब्ल्यूडी विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग व विकास एवं पंचायत विभाग के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। इस बैठक में जिला उप प्रधान इंद्रपाल सिंह, ब्रांच उप प्रधान गुमनाम कश्यप, मनीष कुमार लाड़वा, सुशील सैनी शाहबाद, रिखीराम यादव, ज्ञान चंद गुर्जर, ब्रांच कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह बंसी, सतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह, रणवीर शर्मा, कुलदीप प्रजापत, नरेश कुमार सैनी, बलबीर सैनी, सोहनलाल, अवतार सैनी ने भी अपने विचार रखते हुए 20 जुलाई को उपमंडल अभियंता नंबर -1 कुरुक्षेत्र के कार्यालय पर धरने में बढ़ बढ़ बढ़ चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।
कुरुक्षेत्र में बैठक में शामिल कर्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शनिदेव के गुरु भगवान शिवजी हैं, सावन के शनिवार को पूजन का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी

Sat Jul 8 , 2023
शनिदेव के गुरु भगवान शिवजी हैं, सावन के शनिवार को पूजन का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन पूजन एवं अभिषेक। कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका […]

You May Like

advertisement