अधिकारी सरकार की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं : कुलवंत शर्मा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कर्मचारियों ने विधायक को लंबित 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
कुरुक्षेत्र, 27 मई : हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि. न. 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैम्प कार्यालय करनाल यूनियन की राज्य कमेटी के प्रधान कुलवंत शर्मा एवं राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा की अध्यक्षता में पी.डब्ल्यू.डी. के तीनों विभागों के फील्ड कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र थानेसर के विधायक सुभाष सुधा के माध्यम से हरियाणा मुख्यमंत्री के नाम से दिया।
मांग पत्र में कहा गया कि पी.डब्ल्यू.डी. के तीनों विभागों भवन व मार्ग निर्माण, सिंचाई विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी में कार्यरत कर्मचारियों की मांगें लम्बे समय से लंम्बित पड़ी हैं और प्रमुख अभियंताओं से वार्ता भी होती आ रही है। राज्य कमेटी के प्रधान कुलवंत शर्मा एवं राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा का आरोप है कि तीनों विभागों के अधिकारी सरकार द्वारा घोषित मांगों को लागू न कर के सरकार की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। उन्हीं लंबित 22 सूत्री मांगों का मांग पत्र कर्मचारियों ने विधायक सुभाष सुधा को सौंपा। विधायक ने भी कर्मचारियों को आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला प्रधान अशोक यादव, जिला सचिव राम रतन शर्मा, अभय राम, तेजपाल, जसमेर शर्मा, कुलदीप सैनी इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।
कर्मचारियों द्वारा विधायक को मांग पत्र सौंपे जाने के अवसर पर।