प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंचे कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा

प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंचे कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उपायुक्त ने प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा के लिए की सराहना।
उपायुक्त ने प्रेरणा वृद्धाश्रम में शहीदी स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धा पुष्प।

कुरुक्षेत्र, 4 अक्टूबर : अपनों से नकारे गए और घरों से निकाले गए बुजुर्गों को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आश्रय दे रहे प्रेरणा वृद्धाश्रम में कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा अपने परिजन के साथ पहली बार पहुंचे। इस मौके पर प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं विख्यात उद्योगपति जयभगवान सिंगला, उनकी धर्मपत्नी आशा सिंगला एवं प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने उपायुक्त शांतनु शर्मा एवं उनके परिजन का आत्मीयता के साथ स्वागत किया। उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में सर्वप्रथम शहीदी स्मारक पर देश के लिए शहादत देने वाले शहीदों को श्रद्धा पुष्प अर्पित किए।
इसके उपरांत आश्रम में ही बने मंदिर में पूजा अर्चना की। उपायुक्त शांतनु शर्मा काफी समय तक बुजुर्गों के बीच रहे और उनके बारे जानकारियां ली। उपायुक्त ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत करके उनके दुख दर्द को जाना। जयभगवान सिंगला के साथ उपायुक्त ने वृद्धाश्रम परिसर का अवलोकन किया। वृद्धाश्रम में बने शहीदों के संग्रहालय का भी अवलोकन किया। उपायुक्त ने बुजुर्गों का मनोरंजन कक्ष, डाइनिंग हॉल, पूजा स्थल इत्यादि भी देखा। उपायुक्त ने प्रेरणा वृद्धाश्रम में नवनिर्मित ऑडिटोरिम को भी देखा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम की भी प्रशंसा की। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की हो रही सेवा एवं देखभाल देख कर उन्होंने आश्रम की प्रबंधक समिति की सराहना की। उपायुक्त ने भविष्य में भी प्रेरणा वृद्धाश्रम का सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर भी मौजूद थी। साथ ही रुक्मेश चौहान, जगदीश शर्मा, बलविंदर कौर, आशा सिंगला, राम लाल सिंगला, कौशल्या देवी, वीणा रानी एवं सीता देवी इत्यादि भी मौजूद रहे।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में उपायुक्त शांतनु शर्मा का स्वागत करते हुए जय भगवान सिंगला एवं अन्य। प्रेरणा वृद्धाश्रम में उपायुक्त शांतनु शर्मा एवं अन्य शहीदी स्मारक पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए। प्रेरणा वृद्धाश्रम में उपायुक्त शांतनु शर्मा एवं अन्य मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए। प्रेरणा वृद्धाश्रम में उपायुक्त शांतनु शर्मा बुजुर्गों के साथ एवं प्रेरणा वृद्धाश्रम में अवलोकन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: योगी जी ने की गोरखपुर क्षेत्र युवा मोर्चा की प्रशंसा

Tue Oct 4 , 2022
विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ गोरखपुर में भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के 1 वर्ष के कार्यक्रमों की बुक भेंट की और सभी अभियानों की जानकारी दीCM ने की सभी अभियानों की प्रशंसा करते हुएविधानसभा चुनाव में शानदार […]

You May Like

Breaking News

advertisement