केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव, कुरुक्षेत्र उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि

केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव, कुरुक्षेत्र उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 17 अक्तूबर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव उद्भव 2023, 18 अक्तूबर को श्री जयराम शिक्षण संस्थान लौहार माजरा के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता तथा स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने बताया कि वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी करेंगे। कार्यक्रम में विख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी अनिल तनेजा तथा सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में संस्थान के उपाध्यक्ष सेवानिवृत आई.ए.एस. अधिकारी टी. के. शर्मा, जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल, जयराम महिला बी.एड. कालेज प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद एवं जयराम महिला पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल मनप्रीत कौर का कार्यक्रम में विशेष मार्गदर्शन रहेगा।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दोषी निजाम के अपहरण का मुकदमा दर्ज करने का कोर्ट ने दिया आदेश

Tue Oct 17 , 2023
दोषी निजाम के अपहरण का मुकदमा दर्ज करने का कोर्ट ने दिया आदेशसुलतानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र के महराजगंज शादीपुर गांव के चर्चित नसीर मर्डर केस में मुलजिम निजाम के लापता होने के मामले में उसकी मां बिल्किस बानो ने फौजदारी अधिवक्ता शेख नजर अहमद के जरिए न्यायालय में याचिका दाखिल […]

You May Like

Breaking News

advertisement