हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की कुरुक्षेत्र कार्यकारिणी घोषित

हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की कुरुक्षेत्र कार्यकारिणी घोषित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

चेयरमैन डा. नरेंद्र पाल गुप्ता ने घोषित की कार्यकारिणी।

कुरुक्षेत्र, 4 मई : हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कुरुक्षेत्र चैप्टर की हाल ही में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव सम्पन्न करवाया गया था।
इस मौके पर प्रसिद्ध उद्योगपति डा. नरेंद्र पाल गुप्ता को नया चेयरमैन चुना गया। नवनियुक्त चेयरमैन डा. नरेन्द्र पाल गुप्ता की अध्यक्षता में अब वर्ष 2023-25 के लिए कुरुक्षेत्र चैप्टर की नई कार्यकारिणी वीरवार को घोषित की गई। जिसमें महासचिव डा. वीरेंद्र सिंघल एवं सलाहकार राजेंद्र सिंघल, कुलवंत सैनी, राम कुमार गर्ग शाहबाद, ईश्वर सिंघल, रोशन लाल गर्ग पेहवा, नरेंद्र ढींगरा, सुरेन्द्र गुप्ता व मंगेश्वर सिंघी नियुक्त किए गए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर सुदर्शन अग्रवाल, राजेश सिंगला, प्रवीण गर्ग शाहबाद व सुनील गर्ग लाडवा नियुक्त किए गए। सह सचिव मंगत राम जिंदल पेहवा व वित्त सचिव अक्षय मित्तल बनाए गए।
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कुरुक्षेत्र चैप्टर के चेयरमैन डा. नरेंद्र पाल गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साल के चंद्रग्रहण पर आज होगी विधिवत पूजा अर्चना

Thu May 4 , 2023
साल के चंद्रग्रहण पर आज होगी विधिवत पूजा अर्चना। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 4 मई : शुक्रवार 5 मई को वर्ष का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। चंद्रग्रहण पर मारकंडा नदी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement