देश में सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 2030 तक कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को बनाया जाएगा विकसित : नवीन जिंदल

देश में सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 2030 तक कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को बनाया जाएगा विकसित : नवीन जिंदल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मुख्यमंत्री के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले बहलोलपुर आईटीआई को पीपीपी मोड पर बनाया जाएगा आधुनिक।
द्रोणाचार्य स्टेडियम में आमजन की वॉकिंग के लिए अलग से बनाएंगे ट्रैक।

कुरुक्षेत्र, 3 जून : सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों को करवाते हुए सभी के सहयोग से वर्ष 2030 तक देश में सबसे पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र को विकसित मनाया जाएगा। इसी तरह हरियाणा प्रदेश को वर्ष 2035 तक विकसित राज्य में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी कोर्स करवाने के लिए नवीन अवसर नवीन प्रयास कौशल विकास केंद्र की जिंदल सिटी कुरुक्षेत्र से शुरुआत की गई है। ये केंद्र 3 महीने में शुरू हो जाएगा। इसी तरह आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले बहलोलपुर आईटीआई को पीपीपी मोड आधुनिक बनाने को एमओयू साइन किया जाएगा। इसकी सफलता के बाद अन्य 17 आईटीआई को भी आधुनिक बनाने का काम किया जाएगा।
सांसद नवीन जिंदल मंगलवार को कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ मिलकर एक साल में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। साथ ही खिलाड़ियों के कीट वितरण, युवतियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, गांवों में आंखें व स्वास्थ्य जांच शिविर, किसानों के लिए कृषि मेले जैसे कार्यों को एक वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाया गया।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि युवाओं को नशे की बजाए खेलों का नशा करना चाहिए। खेलों के नशे को पूरा करने में युवाओं का सहयोग किया जाएगा। इसके लिए गांव स्तर पर जिम का सामान, खिलाड़ियों के लिए खेलों का सामान दिया जा रहा है। जो खेल ओलम्पिक में खेले जाते हैं, उनको बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण विषय युवाओं के रोजगार का है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल के क्षेत्र में आगे बढऩे का रास्ता दिखाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जब युवाओं के पास अपना कौशल होगा तो उन्हें नौकरी के पीछे नहीं बल्कि नौकरी खुद चलकर उनके पीछे आएगी। इसके अलावा जो युवा विदेश में जाना चाहते हैं, वहां पर उन्हें मजदूरी करने की बजाए अपने कौशल के अनुसार काम मिल सकेगा। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि इस समय लोकसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों पर काम चल रहा है। कैथल में भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रगति पर है। ऐसे ही कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे लाइन का काम पूरा हो चुका है, इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थानेसर में प्लेटफार्म का कार्य बचता है। दीपावली से पहले इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई रेलगाड़ियां का कुरुक्षेत्र में ठहराव सुनिश्चित करवाया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जो वायदे किये गए थे, उनको पूरा करने के लिए दिन-रात कार्य करते हुए देश को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम कुरुक्षेत्र में खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके लिए वॉकिंग करने वाले नागरिकों के लिए अलग से वॉक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। ऐसा होने से नागरिकों और खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारे गांवों में खेल स्टेडियम बने हुए हैं, लेकिन इनमें रख-रखाव पर ध्यान नहीं है। कहीं पर कोच, कहीं सामान तो कहीं अन्य सुविधा की कमी हैं। इनको पूरा करवाकर युवाओं को सुविधाएं मुहैया करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में करवा रहे विकास कार्य:सुभाष सुधा
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवा रहे हैं। संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए गांव-गांव में जाकर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का कौशल ज्ञान बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। युवाओं, बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लिए कार्य किया जा रहा है।
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र का एक साल में हुआ चहुंमुखी विकास: रवि बतान।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रवि बतान ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र का एक साल में चहुंमुखी विकास हुआ है। इस लोकसभा क्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल दिन रात लोगों की सेवा करने में लगे हुए है। इस क्षेत्र में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों के क्षेत्र में नई योजनाओं को अमलीजामा पहना रहे है वहीं युवाओं को कुशल बनाने के लिए भी प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित कर रहे है।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, पूर्व विधायक लीला राम, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, एचएसजीपीसी सदस्य बीबी करतार कौर, रवि बत्तान, कुलदीप कश्यप, रविंद्र सांगवान, बाबूराम टाया, जितेंद्र खैरा, भूप सिंह सैनी, बलदेवराज सेठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल के अवसर पर आईटीआई लिमिटेड गेट में आयोजित हुआ भंडारा

Wed Jun 4 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत जेष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल के अवसर पर आईटीआई लिमिटेड गेट में आयोजित हुआ भंडारा रायबरेली (उ.प्र.)चौथे बड़े मंगल के अवसर पर आईटीआई लिमिटेड के प्रशासनिक गेट पर एक विशाल भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजा का शुभारंभ आईटीआई लिमिटेड रायबरेली के इकाई प्रमुख राजीव […]

You May Like

Breaking News

advertisement