राज्य गीत पर विधान सभा कमेटी का काम लगभग पूरा, जल्द आएगी रिपोर्ट

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कमेटी की अंतिम बैठक में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए।
कल्याण बोले – हरियाणा का सबसे बेहतर परिचय करवाएगा राज्यगीत
गीत में प्रदेश के इतिहास, भौगोलिक- सांस्कृतिक संरचना और विकास यात्रा की तस्वीर।

चंडीगढ़, 26 फरवरी :
हरियाणा राज्य गीत के चयन के लिए गठित विधान सभा की कमेटी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। समिति इस बारे में जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा आगामी बजट सत्र में राज्य गीत के घोषणा होने की संभावना है।
हरियाणा राज्य गीत चयन समिति की मंगलवार को आयोजित 10वीं बैठक में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कमेटी के सदस्यों और अधिकारियों के साथ प्रस्तावित राज्य गीत सुना। प्रस्तावित गीत सुनने के बाद कल्याण ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह गीत प्रदेश का समग्र रूप से परिचय करवाएगा। गीत के बोल और संगीत काफी प्रभावी हैं।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधान सभा कमेटी के सदस्यों, अधिकारियों और कलाकारों की मेहनत साफ रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि गीत के भाव और भाषा सौंदर्य काफी अच्छा है। गीत की विषय वस्तु में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, भौगोलिक संरचना और प्रदेश की विकास यात्रा को चित्रित किया गया है।
राज्यगीत में प्रदेश की उत्सवधर्मी संस्कृति और हरियाणा वासियों की सादगी जैसी मूल विशेषताओं को इंगित करने का प्रयास किया है। इसमें प्रदेशवासियों के आपसी भाईचारे, शिक्षा और व्यापार का भी विशेष वर्णन है। गीत में जहां हरियाणवी लोक जीवन को काव्यबद्ध किया गया, वहीं इसमें प्रदेश का गौरव बढ़ाते किसानों, वीर-सैनिकों और खिलाड़ियों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।
बैठक में समिति के सभापति लक्ष्मण सिंह यादव, सदस्य गीता भुक्कल, सदस्य विनोद भ्याणा, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग, लोक कलाकार पदमश्री महावीर गुड्डू व अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
मंगलवार को हरियाणा विधान सभा सचिवालय में आयोजित हरियाणा राज्य गीत चयन समिति बैठक में भाग लेते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद फिरोजपुर महला विंग द्वारा महाशिवरात्रि का पावन उत्सव बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया गया

Thu Feb 27 , 2025
(पंजाब)फिरोजपुर 26 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा की महिला विंग द्वारा शिवरात्रि का पावन उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रीमती वीनु अरोड़ा जी के निवास स्थान पर मनाया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने मिलकर शिव विवाह के भजन गाए, जिससे […]

You May Like

advertisement