नवरात्र और ईद का पर्व साथ साथ आपस मिलकर मनाये- सुनील कुमार दुबे

बिलरियागंज। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को नवरात्र और ईद पर पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमे दोनों समुदाय के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुये थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने लोगो को सम्बोधित करते हुये कहा की नवरात्र और ईद का पर्व साथ साथ आपस मिलकर मनाये। क्योकि यह पर्व आपसी प्रेम और सोहार्द को दर्शाते है। उन्होंने कहा की शासन का आदेश है की पूर्व में नमाज अदा करने वाली जगह पर ही नमाज अदा की जायेगी। सड़क पर और किसी नये स्थान पर नमाज अदा नही की जायेगी। वही पुरे नवरात्र के अवसर मीट , मुर्गा और मछली की दुकाने भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी । इसका पूरी तरह पालन नही करने पर उसके खिलाफ तुरन्त कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मो आरिफ खान, बिरेन्द्र विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्त, चन्द्रपाल सिंह,बिजयी यादव,बीनू दुबे, शकील अहमद, भीमा यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतिभावान युवाओं की मदद करने के लिए हर संभव सहयोग करने को तैयार हूंः नवीन जिन्दल

Sat Mar 29 , 2025
प्रतिभावान युवाओं की मदद करने के लिए हर संभव सहयोग करने को तैयार हूंः नवीन जिन्दल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। युवा संसद युवा आवाज़ों के लिए राष्ट्रीय चर्चाओं में भाग लेने का मंचः प्रो. सोमनाथ सचदेवा।कुवि द्वारा आयोजित 17 वें राष्ट्रीय युवा संसद में युवाओं से रूबरू हुए सांसद नवीन […]

You May Like

Breaking News

advertisement