धर्मनगरी के 18 मंजिला ज्ञान मंदिर की लिफ्ट का हुआ शुभारम्भ

धर्मनगरी के 18 मंजिला ज्ञान मंदिर की लिफ्ट का हुआ शुभारम्भ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

दुनिया के अधिकतर देशों के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के घरों में भारत के प्रधानमंत्री ने गीता पहुंचा दी है : इंद्रेश कुमार।

कुरुक्षेत्र, 25 दिसम्बर : ब्रह्मसरोवर के निकट निर्माणाधीन 18 मंजिला ज्ञान मंदिर की लिफ्ट का संत महापुरुषों की मौजूदगी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता व मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने लिफ्ट का शुभारम्भ किया। इस मौके पर श्री ब्रह्मपुरी आश्रम के संस्थापक एवं संचालक स्वामी चिरंजीपुरी महाराज, संस्था के प्रधान राजेश गोयल, डा. जय भगवान सिंगला एवं सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
गीता जयंती के अवसर पर चल रही रास लीला का भी इस अवसर पर लोगों ने आनंद लिया। इस मौके पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि गीता संदेश के 5160 वर्ष पूरे हो चुके हैं तथा 5161 वां वर्ष प्रारम्भ हो रहा है। कुरुक्षेत्र में जो धर्म एवं अधर्म के बीच युद्ध हुआ। अंत में धर्म की जीत हुई। उसके बाद धर्म राज्य की प्रतिष्ठा हुई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से कुरुक्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग विदेशों से भी पहुंचते हैं। भक्ति एवं आस्था के साथ पूरे हरियाणा व अन्य राज्यों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। इंद्रेश कुमार ने कहा कि ऐसे समय में गीता को जीवन में जीना चाहिए। गीता जीने के काम में भारत के प्रधानमंत्री ने नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकतर देशों के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के घरों में भारत के प्रधानमंत्री ने गीता पहुंचा दी है। गीता में जो मानवता का संदेश है उसे जिया है। यूक्रेन एवं रूस के युद्ध के बीच जब यूक्रेन में हजारों विद्यार्थी फंसे हुए थे तो तिरंगा हाथ में लेकर ही वो बच सकते थे। पाकिस्तान के लोग भी तिरंगा हाथ में लेकर यूक्रेन से निकल पाए। इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत ने मानव जाति एवं मानवता का सुंदर माहौल पैदा किया। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में 18 मंजिला ज्ञान मंदिर निर्माणाधीन है। इस की एक मंजिल पर एक पुराण होगा। गीता के 18 अध्यायों में से एक एक अध्याय होगा। महाभारत के 18 पर्व एवं 18 दिनों का इतिहास होगा। अन्य भी सनातन वैदिक संसार का ज्ञान मूर्तियों के रूप में, चित्रों के रूप में, डिजिटल के रूप में, फिल्म के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा जिससे समाज को नक्षत्रों एवं ग्रहों का ज्ञान सहज हो सके। उन्होंने कहा कि 18 मंजिला ज्ञान मंदिर का निर्माण हो गया है। अब अंदर का श्रृंगार अब प्रारम्भ हो जाएगा। जल्द ही यह अद्वितीय मंदिर सबसे ऊंचाई वाला मंदिर होगा।
ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डा. जय भगवान सिंगला ने कहा कि पवित्र दिन है। उन्होंने बताया कि 18 मंजिला ज्ञान मंदिर की लिफ्ट का विधिवत शुभारम्भ हुआ है। उन्होंने बताया 18वीं मंजिल पर जाकर सभी ने कीर्तन किया व गीता के श्लोकों का उच्चारण किया।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि, रासलीला एवं लिफ्ट का शुभारम्भ करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूनाइटेड प्रेस क्लब आर्गेनाइजेशन ने दी मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया वासी विनायक कौशिक को जन्मदिन की बधाई

Tue Dec 26 , 2023
यूनाइटेड प्रेस क्लब आर्गेनाइजेशन ने दी मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया वासी विनायक कौशिक को जन्मदिन की बधाई। ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। कुरुक्षेत्र : हरियाणा कुरुक्षेत्र का विनायक कौशिक जो मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत है जिसका जन्मदिन 26 दिसंबर को मनाया जाता है उनके जन्मदिवस पर यूनाइटेड प्रेस क्लब ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों […]

You May Like

advertisement