शनिदेव के गुरु भगवान शिवजी हैं, सावन के शनिवार को पूजन का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी

शनिदेव के गुरु भगवान शिवजी हैं, सावन के शनिवार को पूजन का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन पूजन एवं अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में शनिवार को भी सावन पूजन किया गया। सावन के शनिवार का पूजन करवाने के लिए विशेष तौर पर जुगल किशोर, शशि बाला, रोहित और उनके परिवार के सदस्य पहुंचे।
अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में पहले यजमान परिवार ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र शिवलिंग पर अभिषेक किया और उसके उपरांत शनि शिला पर तेलाभिषेक किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन का शनिवार है और शनिदेव के गुरु भगवान शिवजी हैं। ऐसे में सावन मास में भगवान शिवजी का पूजन करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया पीपल के पेड़ में शनिदेव और भगवान शिव का वास माना जाता है। इस लिए शनिवार के दिन जल चढ़ाएं। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, सुमन शर्मा, जगतार सिंह, सुखा सिंह, बिल्लू पुजारी व निर्मला देवी इत्यादि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी सावन पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में चल रहा है सवा लाख सावन महामृत्युंजय जाप व अनुष्ठान

Sat Jul 8 , 2023
जयराम विद्यापीठ में चल रहा है सवा लाख सावन महामृत्युंजय जाप व अनुष्ठान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ में चल रहा है रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप। कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा […]

You May Like

advertisement