![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG_20220520_114834-1024x557.jpg)
रोडवेज स्टेशन के आसपास डग्गामार बसों के चलते परिवहन विभाग को प्रति दिन लाखों का नुकसान होता है। जिसको लेकर सहायक संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को और मजबूती चलाने के लिए 1 दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया है। एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से पहले से ही रोडवेज स्टेशन के 1 किलोमीटर की परिधि में डग्गामार बसों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 15 दिनों में करीब 50 बसों को पकड़ा जा चुका है। इन बसों को सिधारी व रानी की सराय थानों में बंद किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि रोडवेज की बसों के अलावा अन्य कोई भी प्राइवेट या डग्गामार बस रोडवेज स्टेशन के आसपास दिखाई देंगी तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाती रहेगी। इसी क्रम में गुरुवार को तीन और बसों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट बसों के लिए अलग से अड्डा बनाया गया है। वहीं से उनके संचालन की अनुमति है। अगर प्राइवेट बसें रोडवेज के पास दिखाई देंगी तो निश्चित रूप से वह कार्रवाई की जद में रहेंगी।