टीम एक प्रयास द्वारा धूमधाम से मनाया गया मां चिंतपूर्णी जी का प्रकट दिवस
एक शाम मईया जी के नाम कीर्तन संध्या का किया गया आयोजन

फिरोजपुर 16 मई 2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

फिरोजपुर शहर में मां चिंतपूर्णी जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष में आप सभी मां के भक्तों के सहयोग से एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी फिरोजपुर द्वारा महिला संकीर्तन संध्या
“एक शाम मईया जी के नाम” का आयोजन भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर ब्राह्मण सभा मंदिर नमक मंडी फिरोजपुर शहर में किया गया जिस में आए हुए सभी लोगों ने मां के भजनों का अति आनंद लिया और मां चिंतपूर्णी जी के जन्म दिवस के खुशी में नाच, गाकर मां को रिझाने का प्रयास किया। आए हुए लोगों द्वारा तरह-तरह के लंगर प्रसाद बांट कर मां के प्रगट दिवस की खुशी का प्रगटावा किया गया। इस मौके पर शहर की धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया इंसानियत सेवादल ,अमृतवेला प्रभात सोसायटी, हेल्पिंग हैंड फिरोजपुर, ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर प्रवीण शर्मा प्रधान, नरेश शर्मा, परमवीर शर्मा, कमल शर्मा जिला प्रधान सरहदी लोक सेवा समिति, मां चिंतपूर्णी लंगर कमेटी, महावीर दल मंदिर महिला संकीर्तन मंडली , श्री सनातन धर्म युवक सभा मंदिर आदि संस्थाएं उपस्थित रही एक प्रयास द्वारा आए हुए सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष रुप से सर्बजीत शर्मा, सनी सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, संदीप मोंगा,जशनदीप, धीरज भारद्वाज, दानिश नारंग, निखिल, बॉबी शर्मा, पवन भाटिया आदि का योगदान रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅਤੇ ਐਸਐਮਓ ਫਿਰੋਜ਼ਸ਼ਾਹ ਡਾ: ਵਨੀਤਾ ਭੁੱਲਰ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਬ ਸੈਂਟਰ ਸ਼ੇਰਖਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵ ਡੇਂਗੂ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ</em>

Mon May 16 , 2022
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 16 ਮਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਫਿਰੋਜ਼ਸ਼ਾਹ ਡਾਕਟਰ ਵਨੀਤਾ ਭੁੱਲਰ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਬ ਸੈਂਟਰ ਸ਼ੇਰ ਖਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵ ਡੇਂਗੂ ਦਿਨ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿਚ ਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਡੇਂਗੂ ਅਤੇ ਚਿਕਨਗੁਨੀਆ ਬੁਖਾਰ […]

You May Like

advertisement