श्री कृष्णा धाम कुरुक्षेत्र में महालक्ष्मी यज्ञ 15 मई रविवार को

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : श्री कृष्णा धाम आश्रम कुरुक्षेत्र में 15 मई रविवार को आश्रम के महंत महामंडलेश्वर डा. स्वामी प्रेमानंद जी महाराज के सानिध्य में महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमे रविवार को प्रातः से ही यज्ञ प्रारंभ हो कर उत्तराखंड हरिद्वार से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा आहुतियां दी जाएगी।
श्री सूक्त पाठ महा मृत्युंजय पाठ जनकल्याण की भावना से संपन्न होगा।
महाराज महामंडेलश्वर प्रेमानंद जी ने बताया की आज विश्व के आर्थिक समस्या के समाधान और रोगों के निवारण के लिए इसे अनुष्ठान की जरूरत है जिसे श्री कृष्णा धाम आश्रम समय समय पर इसे अनुष्ठान का आयोजन करता है।
षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव एवं महाराज जी के शिष्य वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया की यज्ञ की पूर्णाहुति दोपहर 12 बजे होगी जिसमे सैंकड़ों की संख्या में वेदपाठी ब्राह्मण,संतसमाज भाग लेंगे। यज्ञ के मुख्य यजमान राजपाल जांगड़ा पालू सहयोगी समाजसेवी ओमी लाल शर्मा, सुभाष जांगड़ा, राजेंद्र भार्गव, सतबीर सिंह, सेवादार मंगल राम इत्यादि होंगे।
दोपहर 12 बजे के बाद भंडारा आयोजित होगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुद्ध पूर्णिमा के पर्व पर पीपल की पूजा करने से मिलती है तनाव से मुक्ति : कौशिक

Sat May 14 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव एवं श्री गोविंदानंद आश्रम पिहोवा के सह संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पीपल के वृक्ष के बारे में बताया जाता है कि इस […]

You May Like

advertisement