सूर्यांश शिक्षा एवं संस्कार यात्रा” के साथ महामहोत्सव का समापन…”

“सात घोड़े पर सवार होकर निकली पंच परमेश्वरों की झांकी”     

 “शिक्षा एवं संस्कार यात्रा का किया नागरिकों ने अभिनंदन”

जांजगीर:- विराट सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव का समापन विशाल शिक्षा एवं संस्कार यात्रा के साथ 26 दिसंबर 2023 को संपन्न हुआ। पंच परमेश्वरों की झांकी जांजगीर के भाटापारा के चर्च मैदान से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सूर्यांश प्रांगण पर समापन समारोह में समाहित हुआ। सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षकों राम लखन सूर्यवंशी, ए. आर. सूर्यवंशी, ताराचंद रत्नाकर, प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी, संजय पैगवार, देव कुमार सूर्यवंशी, मोहरसाय खरसन, रमेश दास खड्ग, हरदेेव टंडन, शिव प्रधान शुक्ला प्रसाद सूर्यवंशी, संजय लसार, फिरत राम किरण, राम नारायण प्रधान, बी.आर. सत्यार्थी एवं अध्यक्ष हेमलता करियारे के मार्गदर्शन में शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ जिसमें समाज के विभिन्न पदाधिकारी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, किसान, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, सहित युवा-युवती एवं बच्चे सम्मिलित हुए।

    शिक्षा एवं संस्कार शोभायात्रा में नगर पालिका परिषद जांजगीर के अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, लाभो राम सूर्यवंशी, बी.एल. प्रधान, रामायण प्रसाद सूर्यवंशी, विनोद मंजारे , कृष्णा टंडन, रमेश सूर्यवंशी, दुखु राम गोयल, कार्तिक सूर्यवंशी, खम्हन लाल सरवन, दूजे पैगवार, अहिबरन सूर्यवंशी, डॉ. विष्णु पैगवार, छत राम लटियार, मुरीत राम पैगवार, तीज राम लाठिया, सत्यम भवानी, सुखराम गरेवाल, विश्वनाथ गढ़वाल, युगल किशोर बघेल, सुरेश पैगवार, सरयू प्रसाद लसेर, श्रद्धा कुमार रोलेज, शिव प्रधान, संतोष गढ़वाल, प्रशांत सूर्यवंशी, लोकनाथ प्रधान, राम लखन रत्नाकर, बी.आर. प्रधान, रूपचंद लाठिया, नीरज परिहार, अमरनाथ बर्मन, बी.आर. बंसल, सुखदेव प्रधान, नरेश पैगवार, राम लाल सूर्यवंशी, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, कमलेश कुमार, श्याम कार्तिक सूर्यवंशी, सरदेश लदेर, अरविंद सूर्यवंशी, सुमन कुमार लदेर, अजय सूर्यवंशी, रामशंकर टाइगर, रामकुमार सूर्यवंशी (पूर्व सरपंच), रामेश्वर बनवा, संध्या डहरिया, प्रतिभा प्रधान, प्रेमलता रत्नाकर, सूजी प्रधान, भावना पैगवार, उमा खरे, नीरा प्रधान, पुष्पा सूर्यवंशी, स्वाति सूर्यवंशी, जमुना गढ़वाल, रजनीगंधा सूर्यवंशी, हिमानी सूर्यवंशी, उषा बनवा, चैन कंवर, सरिता डहरिया सहित विशाल जनमानस की उपस्थिति के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।

     भव्य शोभा एवं संस्कार यात्रा का नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर स्वागत किया गया जिनमें नगर के विभिन्न संस्थाओं एवं प्रबुद्ध वर्गो के व्यक्ति शामिल थे। कचहरी चौक, नेताजी चौक, नैला बस्ती एवं रेलवे स्टेशन स्टेशन के पास क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय, राजमिस्त्री कल्याण संघ के अध्यक्ष अमरनाथ बर्मन, पार्षद विवेक सिंह सिसोदिया, रामविलास राठौर, रफीक सिद्दीकी, ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर अकादमी के अध्यक्ष देवेश सिंह, मनोज अग्रवाल कालू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों ने शिक्षा एवं संस्कार शोभायात्रा का पूजन अर्चन, स्वागत और पानी एवं बिस्कुट का प्रबंध किया गया।

    समापन समारोह एवं आदर्श सामूहिक विवाह में आशीर्वाद देने के लिए मंत्री अमर अग्रवाल के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक खिलावन साहू सहित जनप्रतिनिधि गण सम्मान समारोह में शामिल होंगे। पंच परमेश्वरों की झांकी का पूजा अर्चना एवं स्थापना के पश्चात आदर्श सामूहिक विवाह में वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए विशाल संख्या में जनमानस उपस्थित रहेंगे।

      इससे पूर्व शोभायात्रा के साथ पंच परमेश्वरों के जन्म स्थली से लाए गए चरण रज एवं सरोवरों के जल का अभिनंदन सूर्यांश धाम खोखरा में किया गया एवं पंच महापुरुषों का पूजन अर्चन करते हुए जांजगीर के भाटापारा स्थित चर्च मैदान से सात घोड़ों पर सवार पंच परमेश्वरों की विशाल भव्य शिक्षा एवं संस्कार शोभायात्रा समाज के प्रमुखों जनों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ जिसमें साथ बड़ी संख्या में सूर्यांश साधक गण शामिल थे। सूर्यांश प्रांगण पर खचाखच भरे महोत्सव स्थल में शोभा एवं संस्कार यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा एवं पंच महापुरुषों सहसराम देव, मोहरसाय देव, मालिकराम देव, देवमन देव एवं सखाराम देव का सफेद घोड़े पर सवार प्रतीकात्मक झांकी का पूजा अर्चना के पश्चात मंच पर स्थापित किया गया। समापन के पश्चात सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न होगा।

  उक्ताशय की जानकारी प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी देते हुए बताया कि महामहोत्सव के अंतिम दिवस 27 दिसंबर को समापन समारोह में कार्यकर्ताओं का विदाई एवं सम्मान समारोह रखा गया है जिसमें महामहोत्सव की तैयारियों में सहयोग करने वाले प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़: सुबह मिठाई विक्रेता की गोली मार कर हत्या एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

Wed Dec 27 , 2023
आजमगढ़ सुबह मिठाई विक्रेता की गोली मार कर हत्या एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि सुबह 6:15 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ कस्बे निवासी अजय प्रकाश मोदनवाल उम्र 61 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर […]

You May Like

advertisement