हरियाणा: संतो का जीवन परोपकार और जन कल्याण के लिए ही होता है : महामंडलेश्वर स्वामी विकास दास

संतो का जीवन परोपकार और जन कल्याण के लिए ही होता है : महामंडलेश्वर स्वामी विकास दास।

कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली, कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष डा. सुरेश मिश्रा और श्री मोहड़ा धाम आश्रम और श्री नरसिंह मंदिर, साधु समाज भाखड़ा डैम के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी विकास दास महाराज के साथ सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार के लिए धार्मिक चर्चा हुई। विकास दास महाराज ने बताया कि संतो का जीवन हमेशा परोपकार और जन कल्याण के लिए ही होता है। सभी धार्मिक ग्रंथ बताते हैं कि पर पीड़ा समान कोई पाप नहीं है और परोपकार जैसा कोई पुण्य नहीं है। हमें सदा ही सहयोगी बनना चाहिए।
डा. मिश्रा ने बताया कि कलयुग में भगवान का नाम संकीर्तन और भगवान का ध्यान करना सभी के लिए आवश्यक है। परमात्मा की कृपा से ही जीवन में पूर्ण सद्गुरु मिलता है और पूर्ण सद्गुरु के निर्देशन में ही परमात्मा को जाना जा सकता है और परमात्मा को अनुभव किया जा सकता है। सत्संग और सन्तचर्चा के बाद श्री दुर्गा देवी मंदिर के अध्यक्ष डा. सुरेश मिश्रा ने महामंडलेश्वर स्वामी श्री विकास दास महाराज का सादर सम्मान मां दुर्गा की लाल चुनरी ,नारियल और फल से किया। इस अवसर पर श्री दुर्गा देवी मन्दिर के पुजारी पंडित राहुल मिश्रा और बाजीगर समाज के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल धर्मशोत ने भी उनका आदर सम्मान करके शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: आत्म विश्वास की भाँति बारिश में खड़े रहने का साहस देता है छाता : सुखबीर

Sun May 28 , 2023
आत्म विश्वास की भाँति बारिश में खड़े रहने का साहस देता है छाता : सुखबीर। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : आत्म विश्वास भले ही सफलता न दिलाए लेकिन हमे जीवन में किसी भी चुनौती का सामना करने की शक्ति देता है, उसी प्रकार छाता […]

You May Like

Breaking News

advertisement