जयराम विद्यापीठ में हवन के साथ हुआ महामृत्युंजय जाप

जयराम विद्यापीठ में हवन के साथ हुआ महामृत्युंजय जाप।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अनुष्ठान का समापन
विद्यापीठ में सर्वकल्याण की कामना से चल रहा था 5 दिवसीय महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान।

कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ की मुख्य यज्ञशाला में पिछले पांच दिन से सर्वकल्याण की भावना से महामृत्युंजय मंत्र पाठ जाप अनुष्ठान चल रहा था।
अनुष्ठान समान अवसर पर पंचकूला-चंडीगढ़ के यजमान जगदीश राय गोयल, शांति गोयल, वीरभान गोयल, सुनीता गोयल, विशाल गोयल, अमित गोयल, आदित्य गोयल, रिद्धि गोयल, सतीश कुमार, शशि गर्ग, इशांत तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी। ब्रह्मचारियों के साथ अनुष्ठान करवा रहे आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार ने बताया कि भगवान शिव की पूजा एवं उनकी कृपा प्राप्त करने का यह विशेष अवसर होता है। महामृत्युंजय पाठ अनुष्ठान से बड़े से बड़ा जीवन का कष्ट टल जाता है। महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान के समापन से पूर्व श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में यजमान परिवार द्वारा रुद्राभिषेक किया गया और विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर आरती की गई। इस के उपरांत भंडारा दिया गया। इस अवसर पर श्रवण गुप्ता, के. के. कौशिक, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, सतबीर कौशिक व रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
जयराम विद्यापीठ में अनुष्ठान समापन पर आरती करते हुए यजमान तथा भंडारे में प्रसाद वितरित करते हुए एवं प्रसाद ग्रहण करते ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधान सभा अध्यक्ष ने किया 14 समितियों का गठन

Wed Apr 26 , 2023
विधान सभा अध्यक्ष ने किया 14 समितियों का गठन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 ज्ञान चंद गुप्ता नए सभापतियों के साथ जल्द करेंगे गत वर्ष की समीक्षा।भविष्य के लिए कार्ययोजना पर भी होगा विमर्श। चंडीगढ़, 26 अप्रैल :हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने […]

You May Like

advertisement