सावन में है महामृत्युंजय जाप का विशेष महत्व, अकाल मृत्यु से बचाता है महामृत्युंजय मंत्र का जाप : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम विद्यापीठ में चल रहा है सावन महामृत्युंजय जाप एवं अनुष्ठान।

कुरुक्षेत्र, 23 जुलाई : जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सान्निध्य एवं प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सर्वकल्याण एवं विश्व शांति की भावना से निरंतर सावन पूजन एवं रुद्राभिषेक किया जा रहा है। वहीं महामृत्युंजय जाप एवं अनुष्ठान भी किया जा रहा है। शनिवार को सोनीपत से यजमान विमला देवी वत्स, मनोज वत्स, नेहा वत्स, स्वयं वत्स एवं आरणा वत्स द्वारा महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं रुद्राभिषेक गया। विद्यापीठ में महामृत्युंजय मंत्र जाप ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि सावन महीने में भगवान शिव की आराधना में जिन मंत्रों का जाप किया जाता है, उनमें महामृत्युंजय मंत्र प्रमुख है। इस मंत्र के जाप से भगवान शिव को प्रसन्न करने के साथ ही अकाल मृत्यु भी बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बात का उल्लेख शास्त्रों और पुराणों में किया गया है। पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि मनुष्य इस मंत्र के जाप के प्रभाव से मौत के मुंह में जाते-जाते बच जाता है।
इस मंत्र से महाकाल शिव की असीम कृपा मिलती है और मनुष्य की आयु बढ़ती है। इस अवसर पर श्रवण गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, के. के. कौशिक, टेक सिंह, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक इत्यादि भी मौजूद थे।
सावन पूजन एवं रुद्राभिषेक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिरंगा शाखा द्वारा सिधारी पुराने पुल मंदिर घाट की सफाई अभियान के तहत की गई सफाई

Sun Jul 24 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक तिरंगा शाखा द्वारा सिधारी पुराने पुल मंदिर घाट की सफाई अभियान के तहत की गई सफाई। आजमगढ। आम आदमी पार्टी के तिरंगा शाखा सफाई अभियान के अंतर्गत चौथी शाखा आज सिधारी पुराने पुल मंदिर घाट पर आयोजित की गई जिसमें बड़े उत्साह और जोश के साथ सभी […]

You May Like

advertisement