ऋषि मारकंडेय प्राकट्योत्सव  सर्वकल्याण की भावना से प्रतिदिन होगा महामृत्युंजय मंत्र जाप

ऋषि मारकंडेय प्राकट्योत्सव  सर्वकल्याण की भावना से प्रतिदिन होगा महामृत्युंजय मंत्र जाप।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 23 अक्तूबर : मारकंडा नदी के तट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ के परम भक्त ऋषि मारकंडेय का भव्य एवं विशाल प्राकट्योत्सव आयोजित किया जा रहा है।
अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान शिव मंदिर, ऋषि मारकंडेय मंदिर तथा नवग्रह मंदिर को सजाया गया है। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए श्री मारकंडेश्वर सेवादल के सदस्यों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि भव्य समारोह में महंत बंसी पुरी व अनेक संत महापुरुष शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को कलश यात्रा एवं मंडप पूजन के साथ ऋषि मारकंडेय प्राकट्योत्सव समारोह का शुभारम्भ होगा। इसी के साथ मंदिर परिसर में यज्ञ आचार्य एवं कथा वाचक भागवत किंकर प. कमल कुश श्री मारकंडेय पुराण कथा सुनाएंगे।
24 से 28 अक्तूबर तक प्रतिदिन पूजन एवं यज्ञ भी होगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि 28 अक्तूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संत प्रवचन तथा विशाल भंडारा होगा। उन्होंने बताया कि 24 से 28 अक्तूबर तक सर्वकल्याण की भावना से सवा लाख महामृत्युंजय जाप होगा। इस मौके पर स्वामी पृथ्वी पुरी, दर्शन भगत, बिल्लू पुजारी, अश्विनी सिंदुरा महंत, चेतन, अंशुल, लक्की, विक्की, राकेश, सुनील, राम कुमार पाल, कर्म सिंह व नेहा इत्यादि मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य ऋषि मारकंडेय प्राकट्योत्सव के लिए तैयार हवन कुंड के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि में रत्नावली के पहले दिन हरियाणवी लूर नृत्य व हरियाणवी पॉप में कलाकार करेंगे धमाल

Mon Oct 23 , 2023
कुवि में रत्नावली के पहले दिन हरियाणवी लूर नृत्य व हरियाणवी पॉप में कलाकार करेंगे धमाल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र,संजीव कुमारी 23 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले हरियाणा राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह का आयोजन कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन […]

You May Like

Breaking News

advertisement