सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महंत बंशीपुरी का अहम योगदान : महंत विश्वनाथ गिरि

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पिहोवा,1 जनवरी :- मॉडल टाउन स्थित श्री दक्षिणा काली पीठ के संस्थापक व भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशीपुरी का जन्मदिन नववर्ष के रूप में मनाया गया।

श्रद्धालुओं ने महंत बंशीपुरी जी महाराज को फूल मालाएं पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय के महंत विश्वनाथ गिरि ने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक संस्थाओं के निर्माण व सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महंत बंशीपुरी का अहम योगदान रहा है उनके प्रयास से शुरू हुई कन्या पूजन की परंपरा अब घर-घर में प्रचलित हो चुकी है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह के पिता सरदार गुरचरण सिंह ने कहा कि कड़ी साधना के साथ साथ साधारण जीवन बसर करने वाले महंत बंशी पुरी शुरू से ही अंधविश्वास, नशा, कन्या भ्रूण हत्या व धर्म के नाम पर होने वाली पशु बलि के घोर विरोधी रहे है।

उन्होंने कहा की महंत बंशीपुरी ने शहर में अनेक धार्मिक कार्यक्रमो जैसे सरस्वती महोत्सव, गणेश उत्सव, दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम शुरू करके लोगों को धर्म से जोडऩे व अपनी पुरातन संस्कृति व संस्कारों से बांधे रखने का कार्य किया है। मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि गुरचरण सिंह, हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री सरदार हरमोहिंद्र सिंह चटठा व संत महात्माओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। शहर की कई धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि आशीष चक्रपाणि व विपिन काहडा ने बताया कि महंत बंसी पुरी का जन्मदिन लगभग पिछले 21 वर्षों से नगर वासियों के सहयोग से पूजा पाठ, भजन कीर्तन हवन यज्ञ, संत महात्माओं के प्रवचन एवं भंडारा आदि आयोजित करके मनाया जाता है। इस मौके पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर स्वामी खटवांग पुरी, स्वामी महेश पुरी, स्वामी भीमपुरी, स्वामी रोशन पुरी, स्वामी अनूप गिरी, स्वामी निर्भय गिरी, षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज महासचिव महंत ईश्वर दास , संगठन मंत्री वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, लक्ष्मी नारायण पुरी, महंत त्तरण दास, स्वामी करण पुरी, थानापति महंत चमन गिरी काली मंदिर, महंत वासुदेवानंद गिरि पिपली, स्वामी वेद पुरी अरुणाय , स्वामी मनमोहन गिरी, महंत लाल गिरि,महंत विशाल दास, विपिन काहड़ा, जॉनी गर्ग, प्रोफेसर विद्यालंकार, फकीरचंद डोलिया, विक्रम चक्रपाणि, अधिवक्ता सुनील सिंगला, भाजपा नेता विकल चौबे, युधिष्ठिर राय बहल, अधिवक्ता योगेश दत्ता, सोनू सिंगला, कांग्रेस नेता राकेश बधवार, करनजीत चटठा, महेंद्र सिंह चीमा, कृष्ण खटाना, अवतार वालिया, लवली मेहता, हरप्रीत चीमा, सुखबीर ग्रेवाल, पवन मुस्तापुर, रिंकू भटेड़ी, जसमेर भटेड़ी, राजीव शर्मा, रामफल ककराली, विनायक शर्मा, समाज सेवी आशीष चक्रपाणि, अक्षय नंदा, विनोद डोलिया, रामधारी शर्मा, रोटरी क्लब से शिवचरण बहल, मास्टर बृजभूषण, अरुण ठुकराल, शशि शर्मा, पार्षद गीता डाबर, प्रिंसिपल प्रवीन सैनी, बारू राम बंसल, पंडित राधे राधे, देव पूर्णिमा, सुभाष अग्रवाल, राहुल पंचोली, जगदीश कानूनगो, पराग धवन, सुकेश तनेजा, श्याम सैनी, बलदेव गर्ग, परमानंद चौबे, हरीश चावला बराड़ा, सुनील मित्तल एडवोकेट, गौरव शर्मा, मनमोहन चक्रपाणि, सोहनलाल मुगंडिया, हंसराज, जसवंत सिंह, श्रवण मंगला, सुनील गुप्ता, बॉबी चक्रपाणि, गोपाल कौशिक, जीवन सिंगला, सुरेश वर्मा, विवेक शर्मा, तरसेम पंचोली, मंगलम कौशिक, देवदत्त मोदगिल, धर्मचंद वेदपाठी, विद्या रतन चक्रपाणि, अनिल कौशिक, दिनेश तिवारी, अनुज अत्री, अश्विनी जोशी, पंडित निर्भय पांडे,कुरुक्षेत्र से आए साथानु सेवा मंडल के पदाधिकारी हंस राज कालड़ा , प्रेम मदान, सरोज गुप्ता, रश्मि बंसल, उर्मिल शर्मा, लाजो देवी, सुनीता रानी, गीता राणा, उर्मिला गोयल, विमला शर्मा, सुमन रानी, मीनाक्षी देवी, गीता रानी, सरिता देवी, सुमन रानी व उमा देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
मुख्यातिथि व गण्यमान्य जनों के साथ महंत बंसी पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों के साथ खुशियों व उल्लास से भरा हो नव वर्ष : ब्रह्मचारी

Sat Jan 1 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अपनी संस्कृति तथा संस्कारों के साथ ही हासिल कर सकते हैं जीवन का लक्ष्य। कुरुक्षेत्र, 1 जनवरी :- मनुष्य के जीवन में उदय होता सूर्य प्रतिदिन नए दिन की शुरुआत होता है। उसी प्रकार नव वर्ष की शुरुआत भी जीवन के […]

You May Like

advertisement