शक्ति के अनेक रूपों में जगत माता महालक्ष्मी का सर्वोच्च स्थान है : महंत जगन्नाथ पुरी

शक्ति के अनेक रूपों में जगत माता महालक्ष्मी का सर्वोच्च स्थान है : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सावन महीना शक्ति और शिव साधना के लिए सर्वोत्तम है : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सानिध्य में श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सावन महीने का पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया जा रहा है।
शुक्रवार को डा. कुलदीप सिंह, अनुराधा एवं अन्य परिवार के सदस्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ सावन पूजन किया एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। इसके उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन के सोमवार की भांति सावन शुक्रवार पूजा की भी बहुत महत्ता है। इस दिन पवित्र शिवलिंग पर अभिषेक करने के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। सावन का महीना मूल रूप से शिव और शक्ति के युग्म का महीना है। यह महीना शक्ति और शिव साधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि शक्ति के अनेक रूपों में जगत माता महालक्ष्मी का सर्वोच्च स्थान है। लक्ष्मी के आठ स्वरूपों में से धन लक्ष्मी का स्थान हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। पूजन में स्वामी संतोषानंद, प. दीप नारायण, बिल्लू पुजारी, भाना राम, दीप्ती, नाजर सिंह व सुक्खा सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करते हुए श्रद्धालु एवं महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूसरों का भला चाहने वालों का भगवान कल्याण करते हैं : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Sat Jul 8 , 2023
दूसरों का भला चाहने वालों का भगवान कल्याण करते हैं : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकदूरभाष – 9416191877 ब्रह्मचारियों ने किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप। कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई : ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को देशभर […]

You May Like

advertisement