हरियाणा: जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने हरियाणा दिवस व गोपाष्टमी के कार्यक्रमों में लिया भाग

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने हरियाणा दिवस व गोपाष्टमी के कार्यक्रमों में लिया भाग।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद।

कुरुक्षेत्र, 1 नवम्बर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने आज प्रदेश वासियों को हरियाणा दिवस व गोपाष्टमी की बधाई दी। महंत ने हरियाणा दिवस के उपलक्ष में विभिन्न गांवों कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कार्तिक महीने की अष्टमी को गोपाष्टमी के रूप मनाया जाता है। गौ माता और उनके बछड़ों को स्नान कराया जाता है। गौ माता के अंगों में मेहंदी, रोली हल्दी आदि के थापे लगाए जाते हैं व गायों को सजाया जाता है। गौ माता की परिक्रमा की जाती है। हिंदू धर्म में गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। महंत ने कहा कि आज दुर्भाग्य से प्रदेश में और देश में गौ माता की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। यही कारण है कि देश और प्रदेश में किसी न किसी रूप में संकट परेशानियां आती रहती हैं। गौ माता की सेवा करने से समाज और परिवार सभी का भला है। गौ माता की सेवा किसी भी रूप में की जाए व्यर्थ नहीं जाती, है। घर से खाना पकाते समय हर गृहणी को पहली रोटी गौ माता के लिए निकलनी चाहिए। यह जीवन में तरक्की के द्वार का रास्ता खोलेगी। घर पर गौ माता को कभी मारकर नहीं भगाना चाहिए। किस्मत वाले इंसान के घर ही माता रानी कुछ खाने के लिए अपना हिस्सा मांगने आती है। हरियाणा दिवस पर महंत ने कहा कि हरियाणा की पहचान थी, देशों में देश हरियाणा, जहां दूध दही का खाना, लेकिन आज हम अपनी परंपरा से दूर जा रहे हैं। अपनी पहचान खोते जा रहे हैं। प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि खुद को मजबूत बनाएं। बाहर का खाना व संयुक्त परिवार की जगह अकेले रहना बंद करें। गावों में पहले को तरह मिलजुल कर रहना, इस तरह की एक कोशिश हर हरियाणवी को करनी चाहिए। महंत ने कहा कि धर्म और समाज सेवा उनके जीवन का आधार है। इसी तरह जब कभी राजनीति में कोई अवसर मिला तो हरियाणवी संस्कृति और गौ माता के लिए मुख्य रूप से कार्य किए जायेंगे। इस अवसर पर राजेश रहेजा, कालू रहेजा, गोल्डी रहेजा, मोहन राणा, संदीप कुमार, राजेंद्र काकेरी, राम स्वरूप नंबरदार, दिलभान पांचाल, राज कुमार नंबरदार, मलिक प्रधान, सुखदेव, बलजोत, गुरमीत, रणबीर पांचाल, बंटी, राज कुमार पाचाल इत्यादि ने महंत का जोरदार स्वागत किया।
श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: भारत की सुरक्षा के लिए चीन की मनमानी पर अंकुश लगाना जरूरी : डा. रुकमेश चौहान

Wed Nov 2 , 2022
भारत की सुरक्षा के लिए चीन की मनमानी पर अंकुश लगाना जरूरी : डा. रुकमेश चौहान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भारत की स्वतंत्रता के लिए तिब्बत की स्वतंत्रता जरूरी है। कुरुक्षेत्र 1 नवम्बर :  भारत तिब्बत समन्वय संघ की क्षेत्रीय महामंत्री महिला विभाग डा. रुकमेश […]

You May Like

advertisement