जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बगलामुखी हवन में दी आहुतियां

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बगलामुखी हवन में दी आहुतियां।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पुराणों में नारी शक्ति का विशेष उल्लेख किया गया है : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र, 22 अक्तूबर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन करने उपरांत सत्संग में कहा कि नवरात्र नौ देवियों की पूजा का उत्सव है। कन्या पूजन का भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों में भी बहुत महत्व है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ हमें सामाजिक दृष्टि से भी कन्या सम्मान एवं सुरक्षा को समझना चाहिए। पुराणों में भी नारी शक्ति का विशेष उल्लेख किया गया है। महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन परम्परा अनुसार मां बगलामुखी हवन यज्ञ किया और बताया कि सनातन धर्म में भगवान श्री हरि विष्णु माता लक्ष्मी को अनंत भगवान बताया गया है। उन्होंने कहा कि रूप अनेक हो सकते हैं, तरीके अलग हो सकते है परंतु सनातन में भगवान श्री राम ही सत्य है, सत्य ही सनातन है। महंत ने कहा कि हमारा देश परम्पराओं व संस्कारों का देश है। सनातन ही हमारा एक धर्म होना चाहिए। हमारे पास वेद, पुराण, श्रीमद भागवत गीता, राम चरित मानस, आदि अनेक प्रकार के धार्मिक ग्रंथ है पूजा पाठ के लिए, धर्म की जानकारी के लिए। इसलिए हमें अपने धर्म और देश के लिए सिर्फ सनातन और अपनी संस्कृति को जीवन में ग्रहण कर लेना चाहिए।
हवन में आहुतियां देते हुए महंत राजेंद्र पुरी व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्या पूजन ही साक्षात् मां भगवती का पूजन है : महंत जगन्नाथ पुरी

Sun Oct 22 , 2023
कन्या पूजन ही साक्षात् मां भगवती का पूजन है : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 नवरात्र अष्टमी पर कन्याओं को शिक्षित करने का हो संकल्प। कुरुक्षेत्र, 22 अक्टूबर : अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement