महंत राजेंद्र पुरी ने शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना की

संवाददाता – युवराज सिंह।

हवन एवं पूजा अर्चना का महत्व बताया।

कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी कुरुक्षेत्र के शीतला माता मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस मौके पर डा. पवन वशिष्ट ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। महंत राजेंद्र पुरी जो निरंतर देश विदेश में सनातन धर्म के प्रचार का अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने शीतला माता की पूजा अर्चना का महत्व बताया कि शीतला माता ठंडक प्रदान करने वाली देवी है। शीतला माता स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संदेश भी देती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में कुरीतियों एवं कष्टों का कारण कहीं न कहीं लोगों का मार्ग भटकना भी है। इसलिए मानव का धर्म के मार्ग पर चलना आवश्यक है। आज के युवा एवं बच्चे हवन यज्ञ व पूजा का महत्व नहीं जानते हैं। अभिभावकों की जिम्मेवारी बनती है कि बच्चों को धर्म के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कारों तथा परम्पराओं से अवगत करवाएं। इस मौके पर राकेश गोयल, मंजीत सिंह व देवेंद्र इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी का स्वागत एवं सम्मान करते हुए डा. पवन वशिष्ट।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूली स्तर पर कौशल शिक्षा जरूरी : डॉ. राज नेहरू

Tue Apr 2 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मॉडल के रूप में उभरा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्थापित देश का पहला इनोवेटिव स्किल स्कूल। पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूली स्तर पर कौशल शिक्षा प्रदान करना अत्यंत जरूरी है। कौशल में विद्यार्थियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement