धर्म और संस्कृति की जानकारी और खुद की रक्षा के लिए रहना होगा तैयार : महंत राजेंद्र पुरी

धर्म और संस्कृति की जानकारी और खुद की रक्षा के लिए रहना होगा तैयार : महंत राजेंद्र पुरी।

संवाददाता – राजकुमार कौशिक।

सावन महीने में हरियाणा को नशा मुक्त करने का अभियान।
नशा मुक्त हरियाणा अभियान की यात्रा और शिविर लगातार जारी।

कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई : सावन महीने में जहां विभिन्न शिव मंदिरों में अभिषेक एवं पूजन चल रहे हैं वहीं जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी पूरे हरियाणा को नशा मुक्त करने का अभियान चलाए हुए हैं
जग ज्योति दरबार में सत्संग करते हुए महंत राजेंद्र पुरी ने श्रद्धालुओं को धर्म और भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरसों से हम लोग मंदिर में जाते है, साल में एक बार अपने पितृ देवताओं को दीपावली के दिन अपनी जानकारी और श्रद्धा अनुसार पूजा और नमन करते हैं। परंतु अक्सर देखा जाता है कि आज के शिक्षित समाज में पूजा अर्चना के महत्व को समझ नहीं रहे हैं। जिसका कारण आधुनिक सुविधाएं, धर्म और प्राचीन संस्कृति के बारे जानकारी न मिल पाना या आधी अधूरी जानकारी होना है।
महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थान, मंदिर या गुरुद्वारे अथवा कहीं भी जिसमें आपकी आस्था हो, सुबह जल्दी उठकर सूर्य उदय से पहले पूजा की जाए तो उसका फल अवश्य मिलता है। हमारे पितृ देव हमारे लिए सर्वदा पूजनीय है, उन्ही की बदौलत आज हम और हमारा समाज जीवित है।
दरबार के सेवक राज कुमार ने जानकारी देते बताया कि जल्द ही जग ज्योति दरबार द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत यात्रा और शिविरों का सिलसिला जारी रहेगा। जल्द ही कुरुक्षेत्र के पिहोवा, लाड़वा और शाहबाद के गांवों में भी नशे से छुटकारा दिलाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। कोई भी नशे का आदी हो चुका व्यक्ति या उसका परिवार दरबार से जुड़कर मदद ले सकता है और आगामी यात्राओं में भागीदार बन सकता है।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का रामबाण है पार्थिव शिवलिंग अभिषेक : महंत जगन्नाथ पुरी

Thu Jul 6 , 2023
सावन में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का रामबाण है पार्थिव शिवलिंग अभिषेक : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में संत महापुरुषों ने किया पार्थिव शिवलिंग अभिषेक। कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव […]

You May Like

advertisement