कैलाश नगर एवं लालबाग उपकेन्द्र में मेंटेनेंस कार्य:- 10 से 16 अप्रैल तक राजनांदगांव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

राजनांदगांव 09 अप्रैल 2026 – छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा शहर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कैलाश नगर एवं लालबाग स्थित 33 के.व्ही. उपकेन्द्र एवं इससे जुड़े 11 के.व्ही. फीडरों में आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाएगा। इस कारण दिनांक 10 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से मेंटेनेंस किया जाएगा, जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
ऽ 10.04.2026 (शुक्रवार):- टाउन-1 एवं बल्देवबाग फीडर – स्टेशन रोड, पुराना सिविल लाईन, टांका पारा, वेसलियन स्कूल नगर निगम कार्यालय, स्टेट स्कूल, महावीर चौक किका भाई कॉम्प्लेक्स, जी.ई.रोड, पारस डायग्नोसिस, गौरी नगर फाटक के आस-पास, न्यू सिविल लाइन एरिया, बल्देव बाग, सबेरा संकेत ,बी.एन.सी मिल, न्यू बस स्टैण्ड, तुलसीपुर तहसील ऑफिस मिल चाल एवं आस-पास के क्षेत्र।
ऽ 11.04.2026 (शनिवार):- टाउन-2 एवं लालबाग फीडर – विधान सभा अध्यक्ष निवास, आरा मशीन रोड, बी.के.नगर, जी.ई.रोड, मंजु सेल, एफ.सी.आई. गोदाम रोड, रायपुर नाका, बी.जे.पी. कार्यालय, स्टेट बैंक कॉलोनी, लालबाग, सिंधी कालोनी, प्रभात नगर, भदौरिया चौक, महेन्द्र नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सहदेव नगर, स्टेडियम रोड एवं आस-पास के क्षेत्र।
ऽ 12.04.2026 (रविवार):- लखोली एवं कलेक्ट्रेड फीडर – राहूल नगर, जनता कालेानी, केशरनगर, पटेल कालोनी ,गायत्री स्कूल, सेठी नगर, लखोली रोड, कलेक्ट्रेड परिसर, न्यायालय, पुुलिस लाईन, पुलिस पेट्रोल पंप, ममता नगर, आनंद बिहार, शास्त्री चौक एवं आस-पास के क्षेत्र।
ऽ 13.04.2026 (सोमवार):- कैलाश नगर एवं महामाया फीडर – मठपारा, चाकलेट फैक्टरी, पेट्ोल पंप,मठपारा रोड, कैलाष नगर, यूनाइटेड हास्पिटल, पुराना बस स्टैड रोड,बस स्टैड, भरका पारा, अग्रसेन भवन, काली मंदिर चौक, कसाई पारा, फुलवारी चौक,रामाधीन मार्ग, महामाया चौक, चन्द्रा कॉलोनी, भवानी नगर, जीवन रेखा हॉस्पिटल, इंद्रपुरी, अनुपम नगर, स्टेडियम रोड , बैद्यनाथ कालोनी , जोगीनगर, एवं आस-पास के क्षेत्र।
ऽ 15.04.2026 (बुधवार):- इंडस्ट्रियल एवं हॉस्पिटल फीडर – मठपारा रोड,प्रेम नगर, लखोली नाका, षान्ति अपार्टमट,फेस 1-2 ,बर्फ फेक्ट्री,गंजलाईन,तिरंगा चौक, लोहार पारा,भरका पारा,उदयाचल रोड,पुराना गंज चौक, कांजी हॉउस, दरोगा चाल, पठान पारा, सदर लाईन, जैन बगीचा, मोहता बिल्डिंग सत्यम परिवेश, सत्यम विहार, सत्यम प्रवेष, सत्यम अनन्त, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, किल्लापारा, दुर्गा चौक, पटेल मोहल्ला, ऑडोटोरियम, सर्किट हाउस, राजीव नगर, हीरामोती लाईन, चौखड़िया पारा, ओसवाल लाईन, सम्रथ भवन एवं आप-पास के क्षेत्र।
ऽ 16.04.2026 (गुरुवार):- टाडन-3 एवं सिटी फीडर – जलाराम मंदिर, पी.डब्लू.डी. ऑफिस, सिटी कोतवाली, पोस्ट ऑफिस चौक, इमाम चौक, जुनी हटरी, गुड़ाखू लाइन, मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक, सोनारपारा, कमल टॉकिज, गांधी चौक, आजाद चौक एवं अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट, मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक, सोनारपारा, दीवनपारा, पुराना हॉस्पिटल, फौव्वारा चौक, शीतला मंदिर, गौशाला मार्केट महावीर चौक, कमल टॉकिज गांधी चौक, ब्राम्हण पारा, बासपाई पारा, आजाद चौक एवं आस-पास के क्षेत्र।

विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है और सुझाव दिया है कि बिजली से जुड़े अपने आवश्यक कार्य इस समय सारणी को ध्यान में रखकर पूर्ण कर लें। मेंटेनेंस कार्य समय से पहले पूर्ण होने पर बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement