राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य

कोंडागांव 24 सितम्बर 2025/ राज्य स्तरीय रोजगार मेला में शामिल होने के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को अपना प्रोफाइल रोजगार विभाग के वेब पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा। जिन अभ्यर्थियों का प्रोफाइल अभी तक अधूरा है, उनका काउंसलिंग कार्य जिले में आगे नहीं किया जा सकेगा।
जिला रोगजार कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार अपूर्ण प्रोफाइल को प्रतिदिन जिले के सभी आईटीआई संस्थानों एवं रोजगार कार्यालय, कोंडागांव में अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं भी रोजगार विभाग के वेब पोर्टल पर जाकर अपने प्रोफाइल को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/MainSite/SRMCANDIDATE/SRMCLogin.aspx पर लॉगिन करना होगा। रोजगार विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंजीकृत अभ्यर्थियों का प्रोफाइल अपडेट अतिशीघ्र पूर्ण करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, कोंडागांव से संपर्क कर सकते हैं या कार्यालय के फोन नंबर 07786-299068 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्यमियों के विकास के लिए 26 सितम्बर को कार्याशाला का अयोजन

Wed Sep 24 , 2025
कोण्डागांव, 24 सितम्बर 2025/ जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोण्डागांव अंतर्गत 26 सितम्बर 2025 को ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा एमएसएमईएस के लिए बाज़ार विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम महिला उद्यमियों, महिला उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह […]

You May Like

advertisement