सावन महीने में मंगला गौरी पूजन से मिलता है अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद : महंत जगन्नाथ

सावन महीने में मंगला गौरी पूजन से मिलता है अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद : महंत जगन्नाथ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सावन का मंगला गौरी पूजन तथा पार्थिव शिवलिंग अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 4 जुलाई : हर वर्ष के सावन की भांति मारकंडा नदी के तट पर सर्व कल्याण की भावना से मंगलवार से सावन पूजन प्रारम्भ हो गया है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में शिव भक्तों ने सावन महीने के पहले दिन मंगला गौरी पूजन तथा पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन में भगवान शिव परिवार की पूजा का विशेष महत्व है। सावन महीने में जिस प्रकार भगवान शिव की विशेष पूजा होती है, ठीक वैसे ही मंगला गौरी (माता पार्वती) का पूजन होता है और मां गौरी की आराधना की जाती है। महिलाएं अखंड सौभाग्य के आशीर्वाद के लिए मां गौरी की पूजा करती हैं। इस मौके पर यजमान देवा सिंह राणा, सुभाष राणा, मुकेश राणा, शुभम राणा, प्रताप सिंह राणा, दर्शन सिंह, सोनू, मंजीत, देव कौर, सुमन, मान सिंह, राम कुमार सैनी व पल्लवी इत्यादि को महंत जगन्नाथ पुरी ने मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न करवाया। पार्थिव शिवलिंग अभिषेक के उपरांत विधिवत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया।
साथ ही इसी अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी एवं अन्य शिष्यों ने अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर माल्यार्पण किया। साथ ही महंत जगन्नाथ पुरी से दीक्षा ग्रहण की।
इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद,भाना राम, बिल्लू पुजारी, मनदीप, राम कुमार, सुमन गोयल, दीपक गोयल, बलबीर सिंह, नाजर सिंह, जगतार सिंह व सुक्खा सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
सावन का अभिषेक करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धोखाधड़ी से कार हड़पने के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर पीडि़त ने गुरुग्राम कमिश्नर को की शिकायत

Tue Jul 4 , 2023
धोखाधड़ी से कार हड़पने के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर पीडि़त ने गुरुग्राम कमिश्नर को की शिकायत। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हिसार : हांसी की रामलाल कालोनी निवासी संदीप पुत्र सुभाष चंद्र ने पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम को गुरुग्राम की फर्म कार वल्र्ड के अनिल […]

You May Like

advertisement