उतराखंड: भाजपा की संकल्प यात्रा में नही पहुँचे मनोज तिवारी, कार्यकताओं मायूस,

भाजपा कि संकल्प यात्रा में नहीं पहुंचे दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी “भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी।

रिपोर्टर, जफर अंसारी

स्थान, लालकुआ

– भारतीय जनता पार्टी की लालकुआं पहुंची विजय संकल्प यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप दिखाई दी क्योंकि यहां भारतीय जनता पार्टी से दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी एवं नैनीताल सांसद व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पहुंचना था। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट तो पहुंचे मगर उनके पसंदीदा नेता मनोज तिवारी के नहीं आने से जनता पूरी तरह से निराश दिखाई दी और सूचना मिलते ही भीड़ वापस अपने घरों को चली गई और कुर्सियां खाली पड़ी रही जिसके बाद केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट खाली कुर्सियों के समक्ष अपना संबोधन देते रहे।
बताते चलें कि सभा लालकुआ कि 25 एकड़ श्रमिक कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल जनसभा रखी गई थी जहां पूर्वांचल एवं बिहार के लोग भारी संख्या में निवास करते हैं जिसको लेकर लालकुआ भाजपा ने भोजपुरी गायक एंव दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को बतौर मुख्यातिथि सभा में बुलाया जिसके सभा में भारी भीड़ दिखाई दें,भीड़ भी अपने पसंदीदा नेता को देखने और उनके सम्बोधन को सुनने के लिए पुरे दिन भारी संख्या में मैदान पर डटी रही हालांकि समय भी बहुत अधिक बीत चुका था और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के ना आने कि खबर मिली तो मौजूद भीड़ अपने अपने घरों को चलती बनी जिसके बाद आनन फानन में नेताओं ने अपने अपने सम्बोधन दिये और कार्यक्रम का समापन किया।
वहीं इधर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पत्रकारों को वार्ता करते हुए कहा कि मौसम खराब होने की वजह से मनोज तिवारी का हेलीकॉप्टर नहीं उठ पाया जिसकी वजह से वह यहां नहीं पहुंच पाए अवश्य रखवाया जाएगा।

बाइट:- अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की:जीरो टॉलरेन्स सरकार की दुहाई देने वालों ने वारंटी की गिरफ्तारी पर थाना घेरा,

Tue Jan 4 , 2022
रुड़की , वारंटी की गिरफ्तारी पर भाजपा ने घेरा थाना जहाँ एक और भाजपा ज़ीरो टोरेन्स सरकार की बात करती है वही कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखती नज़र आती है ताज़ा उदाहरण देर रात भगवान पुर थाना में देखने को मिला जहाँ सिकरौडा गाँव का एक आरोपी लम्बे समय […]

You May Like

advertisement