मानव के कर्म ही उसे अच्छा और बुरा बनाते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी

मानव के कर्म ही उसे अच्छा और बुरा बनाते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सत्संग।

कुरुक्षेत्र, 28 मई : मारकंडा नदी के तट पर भगवान भोलेनाथ के परम भक्त ऋषि मार्कंडेय के अनुष्ठान के उपरांत अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जगन्नाथ पुरी ने श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में कहा कि दुनिया में सबसे दुर्लभ काम आज समाज को सही दिशा देने का ही है। यह भी संत महापुरुषों के सत्संग से ही संभव है।
उन्होंने कहा कि इंसान मंदिरों व अन्य धर्म स्थानों पर जाता है लेकिन संतों के सत्संग में आना पसंद नहीं करता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान सत्संग में आएगा तो वह इंसान से भगवान बन सकता है। उन्होंने कहा कि जैसे माना जाता है कि गंगा में स्नान करने से इंसान के पाप धूल जाते हैं। ऐसे ही सत्संग रूपी गंगा में भी स्नान करने बुरे कर्म दूर हो जाते हैं। कर्म ही इंसान को अच्छा या बुरा बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया का हर इंसान मानसिक शांति चाहता है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी अनमोल, मोहिंदर सिंह, सुक्खा सिंह, प्रमोद, बिल्लू पुजारी, नेहा, दीप्ती एवं कृष्णा देवी इत्यादि भी मौजूद थे।
महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा में हुक्काबार पर प्रतिबंध की मांग, विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री को लिखा विस्तृत पत्र

Sun May 28 , 2023
हरियाणा में हुक्काबार पर प्रतिबंध की मांग, विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री को लिखा विस्तृत पत्र। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 चंडीगढ़, 28 मई :हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट, पब-बार, नाईट क्लब इत्यादि में ग्राहकों […]

You May Like

Breaking News

advertisement