Uncategorized

विवि परीक्षा-समिति व प्रवेश- समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय


केंद्राध्यक्ष परीक्षा की सुचिता के साथ-साथ शीतल पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि पर दें विशेष ध्यान,
. … कुलपति

सुविवि कैंपस एवं महाविद्यालयों की परीक्षाएं साथ-साथ,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रशासनिक भवन में स्थित कुलपति सभागार में विश्वविद्यालय के मुखिया प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में सम-सेमेस्टर-2025-26 के परीक्षा तैयारी हेतु समिति के सभी सदस्यों के साथ बैठक की गयी, जिसमें महाविद्यालयों के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति जी की अध्यक्षता में की गई बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि सम-सेमेस्टर की परीक्षा तीन पालियों में कराई जाएगी। प्रत्येक प्रश्न पत्र दो घंटे का होगा, परीक्षाएं विषम सेमेस्टर की तरह बहुविकल्पीय नहीं बल्कि लिखित होगी। परीक्षा समिति के सभी सदस्यों के सुझाव पर कुलपति जी ने यह भी निर्णय लिया कि विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं एक साथ कराई जाएगी। महाविद्यालयों को सुचिता पूर्ण परीक्षा कराने के साथ-साथ भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल की व्यवस्था, निर्वाध विद्युत आपूर्ति के साथ कमरों में समुचित प्रकाश एवं पंखों तथा हर कमरे में वॉइस रिकॉर्डर युक्त कैमरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कुलपति जी ने परीक्षा- नियंत्रक को यह भी निर्देश दिया कि केंद्र निर्धारण के समय यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि महाविद्यालय बाउंड्री वॉल से युक्त हो तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था भी हो। जिससे परीक्षार्थी स्वस्थ चित्त मन से परीक्षा दे सके। बावजूद इसके यदि तथ्यों का गोपन कर केंद्र निर्धारण करवा लिया गया हो तो उसकी जांच कर उसे कारण बताओं नोटिस जारी किया जाए। प्रत्येक दशा में परीक्षा की सुचिता बनाए रखने हेतु यथोचित प्रबंध परीक्षा नियंत्रक कर लें, यदि आवश्यक समझे तो मेरे माध्यम से अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और प्राध्यापकों व कर्मचारी की मदद ले सकते हैं।

एक अन्य बैठक में विश्वविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन में ही सत्र-2026-27 के प्रवेश-समिति को लेकर हुई, जिसमें सभी विभागों के संकायाध्यक्ष, विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अंजनी कुमार मिश्र व सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव सहित जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी, प्रवेश-समिति से संबंधित अन्य प्राध्यापकगण, कर्मचारियों को यह निर्देशित किया गया की जून-जुलाई में नव-प्रवेशी छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो यह सुनिश्चित कर लिया जाए। प्रवेश- समिति के सभी सदस्यों ने इस पर भी सहमति व्यक्त की कि सभी नव- प्रवेशी छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश समर्थ-पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा। प्रवेश-समिति की टीम को शुल्क रजिस्टर तैयार रखनें हेतु निर्देशित कर दिया गया तथा इसकी सूचना सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से प्रसारित की जाए। 2026- 27 की प्रवेश विवरणिका भी समय से तैयार कर ली जाए, जिससे प्रवेश लेने वाले छात्रों के मन में कोई भ्रम की स्थिति न रहे एवं विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन को किसी भी प्रकार की विपरीत स्थिति का सामना न करना पड़े।
डॉ. प्रवेश सिंह ,मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि.वि.आजमगढ़ मो. नं. 94 52 445 878

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel