मेहनगर आज़मगढ़ : मेंहनगर में अतिक्रमण हटाने के तहत तीसरे दिन भी हुई पैमाइश

तमहं

मेंहनगर में अतिक्रमण हटाने के तहत तीसरे दिन भी हुई पैमाइश

आजमगढ़:अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तीसरे दिन भी मेंहनगर में पैमाइश का काम चलता रहा।सरकारी मार्ग की भूमि पर हुए अतिक्रमण की निशानदेही के लिए राजस्व, नगर पालिका परिषद और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने पैमाईस का काम शुरू कर दिया है।पैमाइश के दौरान लगे लाल निशान से तीसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।बिंद्राबाजार खरिहानी के बाद मेहनगर बाज़ार के दोनों तरफ सरकारी अभिलेखों में रास्ते के रूप दर्ज और तहसील के नक्शे में चिन्हित भूमि से अधिक बढ़ाकर मकान व दुकान बना लिया गया,रास्ता संकरा हो गया है।मुख्य मार्ग के दोनों तरफ मकान के बाहर हुए अतिक्रमण से मेंहनगर में भीषण जाम लगता है। जाम से निजात दिलाने के लिए गत तत्कालीन एसडीएम संत रंजन ने मेंहनगर में भारी वाहनों चार पहिया वाहन का जाम लगा रहता है, जिसको लेकर मेहनगर के बिंद्राबाजार खरिहानी मार्ग के दोनो तरफ राजस्व विभाग के नक्शे के मुताबिक नायब तहसीलदार व कानूनगोह और लेखपाल ने पैमाइश की। लोक निर्माण विभाग के जेई अमीन ने लाल निशान लगाया। पैमाइश में मुख्य मार्ग के बीच से 43-43 फीट की सीमा में आने वाले मकान और दुकानों पर लाल निशान लगाया गया।मेंहनगर मुख्य मार्गो दोनों और लाल निशान लगने पर हड़कंप मच गया। एसडीएम संत रंजन ने बताया कि मेहनगर में सड़क के दोनों ओर हुए स्थाई और अस्थाई कब्जे को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए है। राजस्व और लोक निर्माण की संयुक्त टीम को चिहिन्त करने के लिए कहा गया है। आम लोगो को अवैध कब्जे से सरकारी नक्शे में दर्ज भूमि खाली कराई जायेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़:मेहनगर के पिथौरपुर में प्रधान अशोक सिंह ने लगाया 230 पेड़ कहा प्रकृति के लिए पौधारोपण ज़रूरी

Sat Jul 8 , 2023
मेहनगर के पिथौरपुर में प्रधान अशोक सिंह ने लगाया 230 पेड़ कहा प्रकृति के लिए पौधारोपण ज़रूरी मेहनगर तहसिल के पिथौरपुर गांव के कुड़ियारी पोखरी पर 230 पेड़ ग्राम प्रधान अशोक सिंह ने ग्रामीणो के साथ पेड़ लगाया कहा प्रकृति की सुंदरता बढ़ेगी लोग पेड़ लगाने की जगह पर पेड़ […]

You May Like

advertisement