हरियाणा लोहा व्यापार संघ की हुई बैठक

हरियाणा लोहा व्यापार संघ की हुई बैठक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हरियाणा के सभी पदाधिकारी एवं व्यापारी शामिल हुए।

कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : हरियाणा लोहा व्यापार संघ कार्यकारिणी की बैठक एक निजी होटल में संपन्न हुई। जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष नितिन मित्तल और संजय गुप्ता ने बताया कि इस बैठक में हरियाणा प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं व्यापारी शामिल हुए।
बैठक में हरियाणा लोहा व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने राज्य भर से आए व्यापारियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की तथा बताया कि लोहा व्यापार का अर्थ व्यवस्था में अहम योगदान है।
कार्यक्रम में कामधेनु सरिया मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, कामधेनु लिमिटेड गुरुग्राम के डी.जी.एम. विवेक माहेश्वरी मुख्य अतिथि रहे। माहेश्वरी ने सभी पदाधिकारियों एवं भवन निर्माण सामग्री विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कामधेनु कंपनी देश की अग्रणी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो देश के सभी राज्यों में अपनी युनिट चला रही है।
उन्होंने इस कंपनी का उत्पादन एवं बिक्री 3 लाख टन प्रति माह है। कंपनी मे 8 हजार डीलरों का नेटवर्क काम करता है जिन्हें कंपनी अपने उत्पादन में से लाभांश एवं अन्य सुविधाएं भी प्रदान करती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कंपनी के साथ 25 वर्षों से जुड़े व्यापारियों को सम्मानित किया। मुख्य शाखा की असिस्टेंट मैनेजर बिंदु तोमर, सीनियर मैनेजर सुशील पांडे, अंबाला से राजीव मित्तल, वर्णित जैन, संजीव मित्तल, करनाल से मोहित गुप्ता, विनय, असंध से दिनेश व आशुतोष सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी शामिल हुए।
बैठक में भाग लेने वाले हरियाणा लोहा व्यापार संघ के पदाधिकारी एवं लोहा व्यापारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिकारियों की लापरवाही से प्रभावित ही रही है पेयजल सप्लाई व्यवस्था : कुलवंत शर्मा

Sat Jul 8 , 2023
अधिकारियों की लापरवाही से प्रभावित ही रही है पेयजल सप्लाई व्यवस्था : कुलवंत शर्मा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक। कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 मुख्यालय […]

You May Like

advertisement