मेहनगर आज़मगढ़:ईद-उल-अजहा बकरीद की नमाज़ कुल 25 स्थान पर अदा की गई

मेहनगर में एक दूसरे से गले मिल कर दी ईद-उल-अजहा (बकरीद) की मुबारकबाद दी

मेहनगर में गुरुवार को सुबह 6.45पर ईद-उल-अजहा बकरीद की नमाज़ कुल 25 स्थान पर अदा की गई। 18 मस्जिद 7 ईदगाहो पर नमाज पढ़ी गई कुजराहो ,सिंहपुर दरियाबाद, पकड़ी कला ,बीबीपुर, बिशुनपुरा, ऐरा कला सहित कुल 25 स्थान पर नमाज अदा की गई। वही थाना प्रभारी तरवा बसंत लाल ने बताया कि सभी जगहों पर सकुशल बकरीद की नमाज अदा की गई। वही देवइत गांव में भी शांति पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के एमाम हसन की देखरेख में मनाया गया वही जगह जगह ईदगाह से लेकर मस्जिद तक फोर्स तैनात रही। व मेहनगर क्षेत्र में कुल 10 जगहों पर नमाज अदा की गई। छः ईदगाह व चार मस्जिद में नमाज अदा की गई। लखराव पोखरा,जाफर पुर, धन्नी पुर सहित सभी गांवों की ईदगाहों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक ईदगाहों के पास पुलिस बल , होमगार्ड के जवान तैनात किए थे। नगर पंचायत द्वारा कस्बे से लेकर ईदगाह तक मार्गो के किनारे साफ सफाई कर चूना का छिड़काव किया गया था।मौके पर उपजिलाधिकारी मेहनगर संत रंजन ,तहसीलदार राजू कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ,अभिषेक सिंह, शिव कुमार यादव, चेयरमैन पति रामबदन कनौजिया, पूर्व चेयरमैन अशोक चौहान, कमलेश कुमार मधुकर ,सुधु सोनकर वह लिपिक अशोक कुमार दुबे व लेखपाल रमेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:सही खबर चलाने पर पत्रकार को दी धमकियां मनबढ़ दवंग चंद्रशेखर यादव पर एक और हुवा मुकदमा दर्ज

Thu Jun 29 , 2023
सही खबर चलाने पर पत्रकार को दी धमकियां मनबढ़ दवंग चंद्रशेखर यादव पर एक और हुवा मुकदमा दर्ज पत्रकार ज्ञानेंद्र मिश्रा को धमकाने वाले मनबढ़ दवंग चन्द्रशेखर यादव को पुलिस बनाया निशाना आजमगढ़ ब्लाक महराजगंज में 10 जून 2023 को सूत्रों द्वारा मिली जानकारी कि जिस कोटेदार के नाम से […]

You May Like

advertisement