मेंहनगर में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कौशिल्या देवी ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।
स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभासद सदस्यों को उपजिलाधिकारी मेहनगर ने आज शपथ दिलायी। अपने निश्चित समय पर नगर अध्यक्ष कौशिल्या देवी ने गीता मैरिज लान पहुंचकर अपनै समर्थकों का अभिवादन करती हुई शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित हुई, सर्व प्रथम सभी सम्मानित नगर वासियों का आभार प्रकट करती हुई धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में माल्यार्पण हुआ, इसके बाद 7 वें नगर अध्यक्ष कौशिल्या देवी को उपजिलाधिकारी सन्त रंजन ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभामद सद्स्यों को भी शपथ दिलाई इसके बाद सभी सभासद सदस्यों ने बिना भेदभाव के मिल जुलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, अधिशासी अधिकारी सूर्य नाथ पाण्डेय , लिपिक अशोक दूबे, पूर्व एमएलसी कमला यादव, नगर अध्यक्ष पति रामबदन कन्नौजिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुबास जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक चौहान, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश मधुकर, महेंद्र मौर्य, भरत गौतम, परमेश्वर दयाल , आदि सैकड़ों लोग व नगर की सम्मानित जनता उपस्थित रहीं।