मेहनगर आज़मगढ़:धान क्रय केंद्र प्रभारी की मनमानी पर लगे चक्का जाम को एसडीएम मेंहनगर के आश्वासन पर हुआ समाप्त

धान क्रय केंद्र प्रभारी की मनमानी पर लगे चक्का जाम को एसडीएम मेंहनगर के आश्वासन पर हुआ समाप्त

मेंहनगर ( आजमगढ़ ) स्थानीय तहसील क्षेत्र के धान केंद्र सिंहपुर धन्नी सचिव केन्द्र प्रभारी द्वारा खरीद में किए जा रहे अनियमितता को लेकर कटहन, गुरेहथा ग्राम पंचायत के दर्जनों किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली पर लदे धान को कम्हरिया- ईटौरा आजमगढ़ मार्ग पर खड़ा कर रोड़ को जाम कर दिया था रोड़ जाम की जानकारी पाते ही सिंहपुर चौकी इंचार्ज सुभाष तिवारी तुरंत ही मौके पर पहुँच कर किसानों से तहसील व थाने के उच्च अधिकारियों आने के आश्वासन पर जाम को खुलवाने के किसानों से बातचीत करते हुए उच्चाधिकारियों को जाम की सूचना दी।सूचना के क्रम में उपजिलाधिकारी मेंहनगर नायब तहसीलदार ,सीओ लालगंज,थाना प्रभारी मेंहनगर के साथ सड़क जाम स्थल पंहुचे । आक्रोशित किसानों से वार्ता करते हुए उपजिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी सचिव परमेश्वर मौर्य से खरीद न होने का कारण पूछा तो श्री मौर्य ने गोदाम फूल होने की बात कही जिसपर उपजिलाधिकारी ने बात करते हुए तत्काल भरे गोदाम से धान की उठान कराते हुए किसानों के धान तत्काल प्रभाव से शुरू करने का आश्वासन दिया।तब किसानों ने जाम समाप्त किया।किसानों की समस्या के बाबत धान क्रय केन्द्र प्रभारी सचिव को उपजिलाधिकारी ने आदेश दिया कि धान खरीदी तत्काल प्रभाव से कराई जाए।इस जाम में अरविन्द सिंह , सत्यवीर सिंह, पंकज सिंह , विवेक कुमार दुबे , संजय पांडेय ,राहुल सिंह, प्रभात सिंह , वीरेंद्र सिंह , रोहित, दिव्यांश, अनुराग आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

Fri Jan 7 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न आजमगढ़। 07 जनवरी को दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आजमगढ़ के वार्षिक चुनाव सत्र 2021-22 ई0 में विजयी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जयनारायण पाण्डेय एड0 सदस्य/सह अध्यक्ष बार […]

You May Like

advertisement