फिरोजपुर फाउंडेशन व फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्य प्रत्येक रविवार को गौशाला फिरोजपुर छावनी में जाकर यथाशक्ति के अनुसार गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाने के लिए पहुंचते हैं:जिम्मी कक्कड़

फिरोजपुर फाउंडेशन व फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्य प्रत्येक रविवार को गौशाला फिरोजपुर छावनी में जाकर यथाशक्ति के अनुसार गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाने के लिए पहुंचते हैं:जिम्मी कक्कड़

फिरोजपुर 28 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

श्री शैलेंद्र (बबला) और श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ ने बताया कि सनातन धर्म में गाय के महत्व को जानकर ही इसे माता का दर्जा दिया गया है। गाय हर प्रकार के सुख को प्रदान करने वाली होती है। गाय का विशेष स्थान है। इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है और हमारे लिए पूजनीय है। इसलिए उन्होंने गाय प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “बची नहीं गाय अगर, ऐसा होगा हाल। तरसेंगे फिर दूध को इस माटी के लाल” उन्होंने सरकार और नवनियुक्त प्रधान गौशाला से मांग की है कि जो गाय सड़कों पर आवारा घूम रही हैं उनकी उचित संरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए।

श्री सुनील अरोड़ा और विकास पासी ने कहा कि गौमाता करती सदा भवसागर से पार इसकी तुम सेवा करो जीवन देवी तार।

       इसी भाव से फिरोजपुर फाउंडेशन व फिरोजपुर लंगर सेवा प्रत्येक रविवार को गौशाला फिरोजपुर छावनी में जाकर यथाशक्ति के अनुसार गायों को हरा चारा और गुड खिलाने के लिए पहुंचती है। उन्होंने यह भी कहा कि देसी गाय का दूध इस पृथ्वी पर अमृत समान है। इसका सेवन जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है। 

इस मौके पर शैलेंद्र (बबला) जिम्मी कक्कड़ सुनील अरोड़ा विशाल सेठी विकास पासी अजय अरोड़ा वरुण बजाज गौरीशंकर भारत भूषण जैन रतन सिंह सैनी मनीष सचदेवा ने चारा खिलाने की सेवा निभाई।

श्री शैलेंद्र (बबला) ने बताया कि गाय को चारा खिलाने के साथ-साथ फिरोजपुर लंगर सेवा मुफ्त में सैकड़ों जरूरतमंदों को सिविल हॉस्पिटल की ट्रामा वार्ड के बाहर लंगर बांट रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला देवी दर्शनों हेतु 114वीं बस यात्रा हुई रवाना

Sun May 28 , 2023
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला देवी दर्शनों हेतु 114वीं बस यात्रा हुई रवाना फिरोजपुर 28 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:- फिरोजपुर शहर से भगवती मां की अपार कृपा से 114वीं यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, शिवबाड़ी एवं अन्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement