Uncategorized

नरौली चौराहे को वंदेमातरम चौराहा बनाने को लेकर मुख्यमंत्री के नामित डीएम को दिया ज्ञापन।वि०हि०म०

Oplus_131072

आजमगढ़। 23 मार्च 2026 को वन्दे मातरम् गीत की 151वी वर्षगाठ के उपलक्ष्य पर भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव जी की 95वीं शहादत दिवस पर पूरे उ०प्र० में विश्व हिन्दू महासंघ हर जनपदों में चौराहा को लेकर शहादत दिवस के उपलक्ष में वंदे मातरम चौराहा को लेकर की गई मांग।उसी कड़ी में विश्व हिन्दू महासंघ आर्यमगढ़ इकाई भी आज आर्यमगढ़ जिलाध्यक्ष मनोज मौर्य के नेतृत्व में आजमगढ़ जनपद के नरौली चौराहे को वन्दे मातरम् चौराहा घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को जिलाधिकारी आजमगढ़ के माध्यम से ज्ञापन देने के लिए जाते हुए विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वज वाहक परमपूज्य योगी जी आपकी मंशा के अनुरूप विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदूषण नियत्रण बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य भिखारी प्रजापति के निर्देश पर
विश्व हिन्दू महासंघ आर्यमगढ़ इकाई को यह उम्मीद है कि ज्ञापन प्राप्त होने के बाद ज्ञापन पर विचार करते हुए जनपद आर्यमगढ़ के नरौली चौराहे को वन्दे मातरम् चौराहा घोषित करने की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए नरौली चौराहा आजमगढ़ को वन्दे मातरम चौराहा घोषित किया जाय। आजमगढ़ नरौली चौराहे को वन्दे मातरम् चौराहा घोषित होने पर आजमगढ़ जनपद के सभी लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेंगा।ज्ञापन में शामिल लोग विष्णकान्त चौबे प्रदेश महामंत्री, वि०हि०म० अधि० प्रकोष्ठ, वि०हि०म० प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, मण्डल प्रभारी भीम सिंह, जिला संयोजक मनोज सेठ, पंकज सिंह, सिद्धू सोनकर, दुर्गेश मोदनवाल, मऊजिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह विक्की, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel