मा० उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछरावां, आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

मा० उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछरावां, आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण_

मा० उपाध्यक्ष ने चैत्र नवरात्रि के अवसर मंदिर में की पूजा अर्चना

रायबरेलीः- 23 मार्च 2026
मा० उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने जनपद भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछरावां में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में नवजात बच्चियों की दादी, नानी, बुआ, मौसी आदि के साथ केक काटकर व 60 महिलाओं को बेबी किट और मिठाई वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना के लाभ व महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1800 180 5220 सहित अन्य योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात मा० उपाध्यक्ष द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र मेहरबान खेड़ा का निरीक्षण किया गया जहां पर 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा आंगनबाड़ी केन्द्र पर मा० आयोग की उपाध्यक्ष द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया तथा केन्द्र पर उपस्थिति आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसके पश्चात मा० उपाध्यक्ष द्वारा झारखण्डेश्वर महादेव मन्दिर रायबरेली में चैत्र नवरात्र के अवसर पर पूजा अर्चना के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधि व जन सामान्य लोगों को महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं एवं सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जागरूकता हेतु बेटी-बचाव बेटी पढ़ाओं, मिशन शक्ति के साथ साथ कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, महिला सशक्तिकरण, खेलकूद, शिक्षा, मनोरंजन आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट, टॉफी का वितरण किया।
मा० उपाध्यक्ष द्वारा महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से कहा कि चिकित्सालयों व अन्य आयोजित कार्यक्रम स्थलों पर कन्या के जन्म होने पर महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी प्रदान कराते हुए उनको उक्त योजना का लाभ दिलाया जाए। जिससे शत प्रतिशत महिलाएं योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके, कोई भी लाभ से वंचित न रहें।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, सीएचसी बछरावां डॉ अर्पिता श्रीवास्तव, राम लाल अकेला, शिवेन्द्र सिंह, काउंसलर श्रद्धा भदौरिया, कृष्ण दत्त शर्मा, रामकरन, प्रभा शुक्ला सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नरौली चौराहे को वंदेमातरम चौराहा बनाने को लेकर मुख्यमंत्री के नामित डीएम को दिया ज्ञापन।वि०हि०म०

Tue Mar 24 , 2026
आजमगढ़। 23 मार्च 2026 को वन्दे मातरम् गीत की 151वी वर्षगाठ के उपलक्ष्य पर भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव जी की 95वीं शहादत दिवस पर पूरे उ०प्र० में विश्व हिन्दू महासंघ हर जनपदों में चौराहा को लेकर शहादत दिवस के उपलक्ष में वंदे मातरम चौराहा को लेकर की गई मांग।उसी […]

You May Like

advertisement