खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पहुंचे श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में और की पूजा अर्चना

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह का महंत जगन्नाथ पुरी एवं ग्रामीणों ने किया स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 5 जनवरी : हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी पहुंचे और अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मंदिर के व्यवस्थापक महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ ऋषि मार्कण्डेय एवं भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना से पूर्व खेल राज्य मंत्री के मंदिर परिसर में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं महंत जगन्नाथ पुरी ने जोरदार स्वागत किया। मंदिर की ओर से स्वागत करते हुए नसीब सिंह और सारज सिंह ने मंत्री को शाल व प्रसाद की टोकरी भेंट की। मंत्री संदीप सिंह ने मंदिर के कार्यों की सराहना की और कहा कि अभी काफी और कार्य किया जाना बाकी है। इसी के साथ युवा क्रिकेट क्लब ठसका मीरां जी द्वारा भी खेल मंत्री संदीप सिंह का स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर के विकास के लिए अढ़ाई लाख रुपया देने की घोषणा की। इस अवसर पर नसीब सिंह नंबरदार, नाजर सिंह, सारज सिंह विर्क, सरजा सिंह, बलजीत गोयत, दलबीर संधू, जोगिंदर सिंह बादल, मुकेश शास्त्री, बपला कश्यप, मांगे राम नागरा, भान सिंह, कुलदीप सिंह, सतपाल जस्सल, मंगल सिंह, अक्षय नंदा, विनोद मोर व रामेश्वर खोडके इत्यादि भी मौजूद थे।
श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह का स्वागत करते हुए व खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह सम्बोधित करते हुए तथा उपस्थिति।
श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में महंत जगन्नाथ पुरी व खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह तथा उपस्थिति।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें।निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Wed Jan 5 , 2022
फ़िरोज़पुर, 5 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}::- ‘‘निरंकार को साक्षी मानते हुए सभी के प्रति प्रेम का भाव अपनाये। ‘प्रेम‘ केवल शब्दों तक ही सीमित न रहे, उसे अपने जीवन एवं व्यवहार में शामिल करें। यदि हमें प्रेम और सम्मान के विपरीत प्रेम एवं सम्मान नहीं मिल रहा है, […]

You May Like

advertisement