Uncategorized

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष व फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष ने किसानों की विभिन्न समस्यों को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन वीडिओ को सौपें

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष व फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष ने किसानों की विभिन्न समस्यों को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन वीडिओ को सौपें

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बलिया एवं फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह गंगवार ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन वीडीओ को दिया। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी विकासखंड कार्यालय में आज सुबह लगभग 11 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैट की मासिक मीटिंग की गई, जिसमें किसान यूनियन के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह गंगवार ने किसानों की मुख्य समस्याओं का मुद्दा उठाया और नारेबाजी कर वीडीओ को पांच सूत्री ज्ञापन देकर बताया कि ग्राम बगरू में प्रधान के घर के सामने खड़ंजे से पंचायत घर तक पानी भरे रहने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। वहां नाली का निर्माण किया जाए। ग्राम पंचायत निधि से बने हुए शौचालय की जांच जायें। जालिम नगला में सीसी रोड मानक के अनुसार नहीं पड़ा है उसकी जांच की जायें। भारतीय किसान यूनियन टिकट की कार्यकर्ता शांति देवी निवासी ग्राम सिसौना के साथ मारपीट होने के बाद भी थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर आक्रोश व्यक्त किया। इसी तरह किसानों की अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारीयों ने वीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मासिक बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह गंगवार, ब्लॉक उपाध्यक्ष मान सिंह, तहसील मीडिया प्रभारी एडवोकेट विशाल पाल, तहसील उपाध्यक्ष महावीर सिंह, बलदेव सिंह, सुमेरी लाल, रामदयाल, रामस्वरूप, अमर सिंह, पंकज शर्मा, ब्लॉक संयोजक शांति देवी, चंद्रकली, आदि दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel