जालौन:प्रदेश व्यापी बंदी का कोंच गल्ला मंडी में दिखा मिलाजुला असर

प्रदेश व्यापी बंदी का कोंच गल्ला मंडी में दिखा मिलाजुला असर

🗝️🗝️🗝️🗝️🗝️🗝️🗝️

रिपोर्ट :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ विवेक द्विवेदी,कोंच
जिला संबाददाता समाचार Vv न्यूज़ चैनल जालौन

कोंच(जालौन) कोंच गल्ला मंडी में शुक्रवार को प्रदेश व्यापी बंदी का मिलाजुला असर देखने को मिला है। मंडी में कई दुकानें खुली रहीं और आए हुए माल की तौलाई भी हुई। बंदी का आह्वान गल्ला व्यापार संघ के प्रदेश संगठन की ओर से किया गया था।
मंडी शुल्क को लेकर सरकार से ठनी गल्ला व्यापारियों की मांग नहीं माने जाने के बाद गल्ला व्यापार संघ के प्रदेश संगठन ने शुक्रवार 7 जनवरी को राज्य व्यापी बंदी का आह्वान किया था। कोंच में इस बंदी का मिलाजुला असर दिखाई दिया। तमाम दुकानें खुली दिखाई दीं जिन पर आवक भी हुई और तौलाई भी हुई। हालांकि दुकानें खुली होने को लेकर गल्ला व्यापारियों की ओर से कहा जा रहा है कि चूंकि तमाम किसानों तक यह संदेश नहीं पहुंच सका था कि शुक्रवार को बंदी है जिसके चलते वे अपनी उपज मंडी लेकर आ गए थे, आढतियों ने उनके माल की छनाई बिनाई करा कर दुकानों के भीतर रखवा दिया है, माल की खरीद फरोख्त नहीं की गई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:अमन सक्सेना बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नगर अध्यक्ष

Fri Jan 7 , 2022
रिपोर्ट :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ विवेक द्विवेदी,कोंचजिला संबाददाता समाचार Vv न्यूज़ चैनल जालौन कोंच(जालौन): युवा समाजसेवी अमन सक्सेना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने महासभा का कोंच नगर अध्यक्ष नियुक्त कर संगठन के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट कर संगठन विस्तार के निर्देश […]

You May Like

advertisement